Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भदोही दौरे पर:सीएचसी का निरीक्षण किया, UGC सवाल पर SIR का जिक्र

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को भदोही दौरे पर रहे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने मरीजों और तीमारदारों से अस्पताल की सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान दवा लेने आई एक बुजुर्ग महिला से उन्होंने उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बातचीत की। उन्होंने महिला के परिजनों से फोन पर बात कर यह भी पूछा कि कहीं डॉक्टर बाहर की दवाएं तो नहीं लिख रहे हैं। डिप्टी सीएम ने इमरजेंसी, जनरल वार्ड, शिशु वार्ड, डॉक्टर चेंबर सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। भवन व परिसर की मरम्मत के निर्देश मीडिया से बातचीत में ब्रजेश पाठक ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की संख्या पर्याप्त है और ओपीडी, आईपीडी व दवाओं सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हालांकि भवन और परिसर के मेंटेनेंस को लेकर उन्होंने अधिकारियों से सवाल किए और तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर स्थिति में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मंदिर का किया अनावरण उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर स्थिति में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम ने ग्राम चौगुना में नवनिर्मित भारत माता मंदिर का अनावरण भी किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। यूजीसी सवाल पर बोले- प्रदेश में SIR चल रहा यूजीसी कानून को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने सीधे जवाब देने से परहेज किया और कहा कि इस समय प्रदेश में SIR की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष सूची तैयार की जा रही है। अखिलेश के आरोपों पर दिया जवाब सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कानपुर के लेम्बोर्गिनी प्रकरण में भेदभाव के आरोपों पर उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में संगठित अपराध का जाल था, लेकिन अब ऐसे माफिया और गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कानपुर प्रकरण अदालत में विचाराधीन है और सरकार निष्पक्ष जांच के पक्ष में है। अदालत जो निर्णय देगी, उसका पालन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी NHM संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन:बलिया में वेतन में देरी पर डीएम को सौंपा ज्ञापन, हर माह 7 तारीख तक भुगतान की मांग
    Next Article
    रायबरेली में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:घर से कार्यक्रम में जाने के लिए निकला था, आम के बाग में मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment