Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चुनरी से छिपाया मुंह:पूर्व डिप्टी सीएम ने रंगों से किया सराबोर, लखनऊ में हर्षोल्लास से मन रही होली

    6 hours ago

    1

    0

    नवाबों के शहर लखनऊ में आज, बुधवार को हर्षोल्लास के होली मनाई जा रही है। पुराने लखनऊ से लेकर नए इलाकों तक संगीत के बीच रंग-गुलाल खेला जा रहा है। सोमवार को होलिका दहन हुआ था, लेकिन चंद्रग्रहण की वजह से मंगलवार को रंग नहीं खेला गया। चौक की मशहूर होली में लोग ढोल-नगाड़ों और गुलाल के साथ जश्न मना रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने चौक पहुंचकर जमकर होली खेली। ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार हुए। खुली जिप्सी में सवार डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के ऊपर रंग डाला। डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने भी उन्हें रंग से सराबोर कर दिया। उन्होंने बचने के लिए चुनरी से अपना मुंह छिपाया। ब्रजेश पाठक ने सिलेंडर से लोगों पर गुलाल उड़ाया। डॉ. दिनेश ने लोगों पर पिचकारी मारी। पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। जगह-जगह पुलिस तैनात है। नशे में हुड़दंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। नगर निगम दोपहर में भी पानी की सप्लाई करेगा। बिजली की कटौती भी नहीं होगी। देखिए होली की 5 तस्वीरें… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में होली के पर्व की धूम:जमकर उड़ा रंग और गुलाल, डीजे पर डांस करते दिखे युवा, उत्साहपूर्वक मना रंगों का त्यौहार
    Next Article
    सैफई में सपा का फूलों से होली मिलन:अखिलेश-डिपंल, शिवपाल सिंह यादव समेत कई सांसद और बड़े नेता हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment