Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में होली के पर्व की धूम:जमकर उड़ा रंग और गुलाल, डीजे पर डांस करते दिखे युवा, उत्साहपूर्वक मना रंगों का त्यौहार

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में आज बुधवार को रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया गया। चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद हुए इस आयोजन में सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। नगर के सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और गलियों में लोगों की टोलियां उत्साहपूर्वक रंग उड़ाती नजर आईं। युवा और बच्चे 'होली है' के उद्घोष के साथ रंगों में सराबोर होकर उत्सव का आनंद लेते दिखे। कई स्थानों पर बुजुर्गों ने पारंपरिक फाग गीत गाकर पुरानी परंपराओं को जीवंत किया। महिलाओं ने भी समूहों में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। हर कोई नजर आया होली की मस्ती में हाथरस को ब्रज की द्वार देहरी कहा जाता है, जिसके चलते यहां यह पर्व और भी अधिक उल्लास के साथ मनाया गया। घरों में सुबह से ही पकवानों की खुशबू फैल रही थी। लोगों ने मेहमानों का स्वागत गुजिया, नमकीन और ठंडाई से किया। बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया, जो रंग-बिरंगी पिचकारियों के साथ सड़कों पर नजर आए। इस दौरान आपसी गिले-शिकवे भुलाकर भाईचारे का संदेश दिया गया और हर कोई होली की मस्ती में डूबा दिखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में DCM ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर युवक की मौत, चालक हिरासत में
    Next Article
    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चुनरी से छिपाया मुंह:पूर्व डिप्टी सीएम ने रंगों से किया सराबोर, लखनऊ में हर्षोल्लास से मन रही होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment