Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम के भतीजे से गोली चली, छात्र की मौत:आरोपी के चाचा भाजपा के पूर्व MLC, पिता बोले- हत्या की गई

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 13 साल के छात्र की गोली लगने से मौत मामले में हत्या की FIR दर्ज हुई है। आरोप डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले के नाबालिग बेटे पर है। बताया जा रहा है कि सोमवार को डिप्टी सीएम के भतीजे का बर्थडे था। बर्थडे मनाने के लिए वह दोपहर साढ़े तीन बजे अपने दोस्त उनैज को उसके घर से कार से ले गया। गाड़ी में उसके 2 दोस्त और ड्राइवर भी थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसने अपने घर के नीचे कार खड़ी करवाई। चारों कार में पार्टी करने लगे। इसी दौरान गोली चल गई, जो उनैज के माथे पर लगी। इसके बाद ड्राइवर और तीनों बच्चे उनैज को लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। उनैज के पिता जमीर खान ने इस मामले में FIR दर्ज कराई। इसमें लिखा है- आरोपी छात्र के पिता संजीव त्रिपाठी ने घटना की जानकारी फोन से मुझे और पुलिस को दी। इसके बाद हम लोग लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। तब हमें पता चला कि बेटे की मौत हो गई है। फिलहाल, पुलिस ने कार में सवार तीनों छात्रों, आरोपी के माता-पिता और ड्राइवर के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की है। रिवॉल्वर आरोपी छात्र के बिजनेसमैन पिता संजीव त्रिपाठी के नाम पर है। आरोपी छात्र के चाचा गुड्डू त्रिपाठी MLC रह चुके हैं। दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सगे साले हैं। वहीं, जमीर खान का आरोप है कि गोली गलती से नहीं लगी, बीच माथे पर सटाकर मारी गई है। इसके लिए कुछ लोगों ने मेरे बच्चे के हाथ-पैर भी पकड़े होंगे। आरोपी के पिता संजीव त्रिपाठी ने पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में मुझे देख लेने की धमकी भी दी थी। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… पिता बोले- बेटे को घर से ले गए, बाद में डेडबॉडी मिली सरोजिनीनगर के रहने वाले जमीर खान इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा उजैन स्टेलामेरी स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ता था। जमीर ने बताया- कृष्णानगर में बालाजी कॉम्प्लेक्स में रहने वाले संजीव त्रिपाठी के यहां बर्थडे पार्टी थी। उनका बेटा अपने दोस्त के साथ मेरे घर पहुंचा। बेटे को साथ ले जाने लगे तो मैंने मना कर दिया। लेकिन लड़के जबरदस्ती उसे लेकर चले गए। बेटा भी दोस्ती का हवाला देकर चला गया। ‘कोई माथे पर गोली कैसे खा सकता है?’ जमीन खान शाम 7:30 बजे आरोपी के पिता ने वॉट्सऐप पर फोन किया। बड़े बेटे उसैद ने फोन उठाया। संजीव ने फोन पर कहा- तुम्हारा भाई लोकबंधु में है, तुरंत अस्पताल आ जाओ। हम सभी लोकबंधु अस्पताल पहुंचे तो बच्चे से मिलने नहीं दिया गया। कुछ देर बाद पुलिस ने मृत अवस्था में बेटे को दिखाया। उसके माथे के बीच में गोली लगी थी। कोई माथे पर गोली कैसे खा सकता है? उसे कुछ लोगों ने पहले पकड़ा होगा, फिर माथे पर गोली मारी होगी। हत्या को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। इन लोगों ने रोजे वाले दिन बेटे को मार दिया। अंतिम समय में भूखा-प्यासा बच्चा मर गया। बड़े पापा बोले- अब सब खत्म हो गया… छात्र के बड़े पापा समीर ने बताया- उनैज का दो दिन पहले ही जन्मदिन था। अब सब खत्म हो गया। उजैन पढ़ने में काफी होनहार था। सोमवार को उसके दोस्त घर पहुंचे। उसके साथ चलने को कहने लगे तो रोजा होने की वजह से उसके पिता ने मना कर दिया। कहा था- रोजा है, इस वजह से बेटा तुम लोगों के साथ नहीं जा पाएगा। इस पर दोस्त यह कहकर उसे अपने साथ ले गए कि रोजा खुलवा देंगे। हमारे भी कई हिंदू दोस्त हैं, इसलिए लगा कि जाने देते हैं। बेटे का रोजा ये लोग खुलवा देंगे। भतीजे ने भी कहा- दोस्तों को बुरा लगेगा। उसे नहीं पता था कि दोस्त उसे मारने के लिए ले जा रहे हैं। वहीं, चाचा अतीक खान ने बताया- उसका हत्यारोपी दोस्त गुड्डू पंडित का भतीजा है। गुड्डू पंडित, ब्रजेश पाठक का साला है। कार से पिस्टल लेकर फ्लैट में गए बच्चे अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि बच्चे जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। कुछ लड़के फ्लैट से निकलकर नीचे पार्किंग में आए। यहां खड़ी कार में काफी देर तक बैठे रहे। कार में लाइसेंसी पिस्टल रखी थी। बच्चे उसे लेकर फ्लैट में वापस चले गए। खेल-खेल में गोली चल गई, जो बच्चे के माथे पर जा लगी। DCP निपुण अग्रवाल ने बताया- सोमवार देर शाम सूचना मिली कि 13 साल का लड़का अपने तीन दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था। वहां एक्सीडेंटल फायर की वजह से उसकी मौत हो गई। पार्टी में मौजूद तीनों नाबालिग लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… नौकरानी से शादी क्यों की? कहने पर भाई की हत्या : झांसी में भाभी फरार, पति-भाई के साथ मिलकर लाश दफना दी थी भाई कहता था, नौकरानी से शादी क्यों की? पूरे घर में बेइज्जत कर रहे थे, मैं क्या करता, तो मार डाला। ये कहना है MBA पास भाई तारिक (40) की हत्या करने वाले मशारिक का। वो पुलिस कस्टडी में है, 9 फरवरी की रात को उसने घर के पीछे 5 फीट गहरी कब्र खोदकर शव को दफना दिया था। लाश को गलाने के लिए कब्र में 100kg नमक भी डाल दिया था। मगर यही वो क्लू था, जिससे पुलिस हत्यारे तक पहुंची। क्योंकि जब तारिक लापता हो गया, तब छानबीन में पता चला कि छोटे भाई मशारिक ने 100kg नमक खरीदा है, एक मीडिल क्लास आदमी को इतने नमक की क्या जरूरत पड़ गई? ये पूछने के लिए 19 फरवरी को पुलिस ने मशारिक को थाने बुलाया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी महिला फुटबॉल टीम ने एशियाकप में राष्ट्रगान नहीं गाया:कोच मुस्कुराती रहीं; ईरान ने भारत के लिए जरूरी होर्मुज स्ट्रेट रूट बंद किया
    Next Article
    पिकअप डिवाइडर से टकराया, 10 फीट उछलकर गिरे लोग,VIDEO:उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बच्ची-ड्राइवर की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment