Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने देवर संग मिलकर पति पर जानलेवा हमला किया:हंसिए से गर्दन पर कई वार किए, मरा समझकर खेत में फेंककर भागे

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर पति पर हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया। गर्दन और चेहरे पर कई वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। मृत समझकर दोनों आरोपी उसे लाही के खेत में फेंक कर भाग गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े युवक को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में युवक को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की है। सजेती थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी सैलू (परिवर्तित नाम) की पत्नी संध्या का उसके देवर सुनील से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार दोपहर सैलू खेत की ओर गया था, जहां उसने सरसों के खेत में पत्नी और भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। बताया जा रहा है, कि इस बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि संध्या और सुनील ने पहले से खेत में मौजूद हंसिया उठाकर सैलू की गर्दन और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन पर गहरे घाव लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। खून से लथपथ सैलू को दोनों आरोपी मृत समझकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो उसने किसी तरह खेत से बाहर निकलकर ग्रामीणों को आवाज दी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने युवक को घायलावस्था में घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में युवक को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य घटना की गंभीरता को देखते हुए सजेती पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र कराए है। वहीं फोरेंसिक टीम को खेत से हंसिया मिलने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पारिवारिक विवाद और कथित अवैध संबंधों के चलते हुए इस हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अयोध्या केवल धार्मिक नगरी नहीं, आस्था का केंद्र है':बिहार के डिप्टी सीएम बोले-बिहार और यूपी के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेंगे
    Next Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की मौत:रावतपुर में हुआ हादसा, नंबर प्लेट के आधार पर हुई शिनाख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment