Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:77 लीटर से अधिक मिलावटी शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 3 मार्च को पुरवा मोहल्ला स्थित एक मकान में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 77 लीटर से अधिक मिलावटी शराब, भारी मात्रा में रासायनिक पदार्थ और पैकेजिंग सामग्री बरामद की। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह छापेमारी सदर कोतवाली क्षेत्र के गदपुरवा स्थित एक मकान में की गई। पुलिस को लंबे समय से यहां अवैध रूप से शराब बनाने और उसकी पैकिंग किए जाने की सूचना मिल रही थी। टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने परमेश्वर जायसवाल (निवासी लगड़ी, थाना कोतवाली) और सुनील सिंह (निवासी हिरदोपुर, थाना रामपुर कारखाना, वर्तमान पता मेहड़ा पुरवा, कोतवाली) को गिरफ्तार किया। मौके से 375 एमएल की 136 बोतल अपमिश्रित अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 51 लीटर थी। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने 37 लीटर जहरीला रासायनिक द्रव, 180 एमएल की विभिन्न ब्रांडों की 146 नकली सीलबंद बोतलें, 173 भरी हुई और 125 खाली बड़ी शीशियां जब्त कीं। भारी मात्रा में 2660 क्यूआर कोड वाली नकली बारकोड शीट, हजारों की संख्या में रैपर, ढक्कन और कैप्सूल भी बरामद किए गए। बरामद सामान में 2950 मिक्स ढक्कन, एक मोटी सीरिंज, 6 एस्ट्रल वेगा क्विक उपकरण और एक सूजा (पेचकस जैसा उपकरण) भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी केमिकल मिलाकर शराब तैयार करते थे और उसे नामी ब्रांड जैसा पैक कर बाजार में सप्लाई करते थे। कुल मिलावटी शराब की मात्रा 77 लीटर से अधिक पाई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की मौत:रावतपुर में हुआ हादसा, नंबर प्लेट के आधार पर हुई शिनाख्त
    Next Article
    अंबेडकरनगर में खेत में मिला लकड़ी कारोबारी का शव:खून से लथपथ बॉडी देखकर हत्या की आशंका, गले पर घाव के निशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment