Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम केशव कौशांबी में, सरस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे:10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से करेंगे संवाद

    2 hours ago

    1

    0

    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज और कल कौशांबी का दौरा करेंगे। वे बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान, उपमुख्यमंत्री लगभग 10 हजार स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। वे उनके अनुभवों, कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी लेंगे, साथ ही उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।सरस महोत्सव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, कपड़े और अन्य घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए कुल 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। महिलाओं को उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग और मार्केटिंग से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य उन्हें अपने उत्पादों को प्रभावी ढंग से बाजार में प्रस्तुत करने और आय बढ़ाने में सक्षम बनाना है।उपमुख्यमंत्री 8 मार्च को पुनः सरस महोत्सव स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर वे उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे।इसके अतिरिक्त, उपमुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डमी चेक और स्वीकृति पत्र भी प्रदान करेंगे। यह पहल उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमिश्नर बोले-दोषियों पर तगड़ी कार्रवाई होगी:MDA इंजीनियरों के भ्रष्टाचार और मजदूरों के हाथ-पैर तोड़ने की घटना के जांच के आदेश दिए
    Next Article
    जालौन के शैलेश और निकेता ने यूपीएससी परीक्षा पास की:शैलेश को 877वीं, निकेता को 473वीं रैंक; परिवार व क्षेत्र में खुशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment