Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन के शैलेश और निकेता ने यूपीएससी परीक्षा पास की:शैलेश को 877वीं, निकेता को 473वीं रैंक; परिवार व क्षेत्र में खुशी

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के डकोर ब्लॉक क्षेत्र के चिल्ली गांव के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले शैलेश और मुहाना गांव की निकेता ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों की उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ गांव और आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। लोग उनके घर पहुंचकर परिजनों को बधाई दे रहे हैं। चिल्ली गांव निवासी किसान रामबाबू के बेटे शैलेश (22) ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 877वीं रैंक हासिल की है। इस रैंक के साथ उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए हुआ है। साधारण किसान परिवार से आने वाले शैलेश की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा माना जा रहा है। शैलेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही जूनियर विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सरस्वती ज्ञान मंदिर उरई से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दयानंद वैदिक महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। स्नातक के बाद वह दिल्ली जाकर यूपीएससी की तैयारी में जुट गए और दूसरे ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर ली। शैलेश के पिता रामबाबू के पास लगभग सात बीघा कृषि भूमि है, जिस पर खेती कर वह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी माता केशकली गृहिणी हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़े भाई कोमेश और बहन शिवानी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। शैलेश की सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं डकोर विकासखंड के मुहाना गांव के रहने वाले एयरफोर्स से सेवानिवृत्त इंजीनियर रामपाल सिंह लोधी की बेटी निकेता ने यूपीएससी परीक्षा में 473वीं रैंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। निकेता वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) मुंबई में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। निकेता को यह सफलता आठवें प्रयास में मिली है। इससे पहले वह तीन बार यूपीएससी के इंटरव्यू तक पहुंच चुकी थीं। उनकी लगन और लगातार प्रयास ने आखिरकार उन्हें यह मुकाम दिलाया। निकेता ने 12वीं तक की पढ़ाई ग्वालियर के केंद्रीय विद्यालय से की। इसके बाद उनका चयन आईआईटी रुड़की में हुआ, जहां से उन्होंने बीआर्क (आर्किटेक्चर) की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2016-17 से वह लगातार यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। वर्ष 2025 में उनका चयन इंटेलिजेंस ब्यूरो मुंबई में हुआ था। निकेता के परिवार में बड़ी बहन एकता अहमदाबाद में ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि भाई नीलसिंह लोधी इंदौर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी सफलता पर चाचा वीरसिंह सहित अन्य परिजनों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम केशव कौशांबी में, सरस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे:10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से करेंगे संवाद
    Next Article
    गोंडा में अपहरण कांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:पुलिस पर फायरिंग. जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; 58 हजार नकद, तमंचे और बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment