Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम केशव मौर्या ललितपुर पहुंचे,सरस मेले का किया शुभारंभ:कहा- देश में गैस की किल्लत नहीं, राहुल-अखिलेश फैला रहे अफवाह

    1 hour ago

    1

    0

    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या शुक्रवार को ललितपुर के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने गिन्नोंट बाग मैदान में तीन दिवसीय मंडलीय सरस मेला महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश में गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत न होने का दावा किया। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अब ललितपुर में राष्ट्रीय स्तर का सरस मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें सात प्रदेशों की महिलाएं (दीदी) भाग लेंगी। मौर्या ने कहा कि गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी की खबरें केवल अफवाह हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका देश हित से कोई लेना-देना नहीं है और वे केवल अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसे लोगों का नाम 'अफवाह गांधी' या 'अफवाह यादव' रख देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण गैस और तेल ले जाने वाले जहाजों के रास्ते में कुछ बाधाएं आई हैं, लेकिन प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इन अड़चनों को दूर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में किसी भी चीज की कोई किल्लत नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने इन अफवाहों को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़ा, जिसमें विपक्ष मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहता था, लेकिन जनता ने उन्हें भारी बहुमत से जिताया। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने एक स्थानीय होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इसके अतिरिक्त, दोपहर में वे विकास खंड मड़ावरा के ग्राम कारीटोरन में आयोजित पंचकल्याण महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में 16 साल के छात्र ने की आत्महत्या:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
    Next Article
    संतकबीरनगर के कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित:एलपीजी गैस समस्या को लेकर 24 घंटे रहेगा सक्रिय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment