Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में 16 साल के छात्र ने की आत्महत्या:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भांडा गांव में 16 वर्षीय छात्र अमन गौतम (पुत्र रमेश कुमार गौतम) ने अपने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमन स्थानीय स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। परिजनों के अनुसार, यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई। जब अमन अपने कमरे से बाहर नहीं निकला और दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो घरवालों को शंका हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो अमन फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। अमन अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। इस घटना से परिवार में गहरा दुख है। ग्रामीणों में इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी चर्चा की जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सड़क पर नमाज पढ़ी तो पासपोर्ट होगा जब्त:SSP का आदेश कानून तोड़ने वालों पर होगा सख्त एक्शन, शाही ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी नमाज
    Next Article
    डिप्टी सीएम केशव मौर्या ललितपुर पहुंचे,सरस मेले का किया शुभारंभ:कहा- देश में गैस की किल्लत नहीं, राहुल-अखिलेश फैला रहे अफवाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment