Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम से महिला बोली- पति की हत्या की गई:एप्लीकेशन नहीं देने पर झुंझलाए केशव बोले- पहले लिखकर दो, फिर कार्रवाई करेंगे

    23 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर मंच तक पहुंच गई। वह दोनों हाथ जोड़कर गुहार लगाते हुए कहने लगी कि उसके पति की हत्या कर दी गई है और उसे न्याय चाहिए। महिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस एक बार भी उसके घर पूछताछ के लिए नहीं आई। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि आप एक एप्लीकेशन दे दीजिए, अभी कार्रवाई कराई जाएगी। महिला ने जवाब दिया कि वह कागज लेकर नहीं आई है। इसके बावजूद वह लगातार न्याय की मांग करती रही। महिला के बार-बार कार्रवाई की जिद करने पर डिप्टी सीएम थोड़ा झुंझलाते हुए बोले कि पहले लिखित एप्लीकेशन तो दीजिए, कागज पर लिखकर देंगी तभी कार्रवाई हो सकेगी। जब महिला नहीं मानी और वहीं खड़ी रहकर गुहार लगाती रही तो डिप्टी सीएम ने सुरक्षाकर्मियों को इशारा किया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने महिला को वहां से हटाया और डिप्टी सीएम कार्यक्रम स्थल से आगे बढ़ गए। शनिवार की यह घटना सरस महोत्सव के दौरान की है। महिला की पहचान बिरहिबाद गांव की रहने वाली आशा देवी के रूप में हुई है। पहले पूरा घटनाक्रम जानिए… डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनाकर मंच से उतर रहे थे। तभी चरवा थाना क्षेत्र के मलाक नागर निवासी आशा देवी अपने तीन बच्चों आन्या, जानवी और प्रियांशु के साथ मंच के पास पहुंचीं। वह बेटे प्रियांशु को गोद में लेकर मंच पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। वह मंच के नीचे से ही चिल्लाने लगी। कहा–मुझे न्याय चाहिए। मेरे पति की हत्या की गई है। डिप्टी सीएम ने जब एप्लीकेशन देने की बात कही तो उसने कहा कि सबको भेजा गया है। अभी नहीं लाई है। मोबाइल में है। देख लीजिए। आशा के साथ आई दूसरी महिला ने कहा कि साहब, पवन का मर्डर किया गया है और पुलिस कह रही है कि दारु पीकर मरा है। फिर डिप्टी सीएम ने कहा- एक घंटे में एप्लीकेशन लिखकर ले आओ, कार्रवाई कराते हैं। इसके बाद, सुरक्षाकर्मियों ने पीड़ित महिला, उसके बच्चों और परिजनों को मंच के पास से हटाया। उपमुख्यमंत्री अपने अगले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इस घटना से मंच के पास कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। अब पूरा मामला जानिए… नौ फरवरी को घर से 100 मीटर दूर मिला था शव चरवा थानाक्षेत्र के बिरहिबाद गांव निवासी आशा देवी के पति पवन विश्वकर्मा (36) का शव बीते सोमवार को गांव के बाहर ओवरब्रिज के पास मिली थी। पत्नी आशा देवी ने बताया- रविवार शाम 4 बजे वह घर से निकले थे। साढ़े 7 बजे उनसे फोन पर बात हुई थी, बोले थे कि 10 मिनट में पहुंच रहे हैं। फिर उसके बाद वापस नहीं आए। फोन लगा रहे थे, लेकिन उनका फोन नहीं लगा। फिर दूसरे दिन पता चला कि ओवरब्रिज के पास एक आदमी पड़ा है। गांव के बाहर शव मिलने की सूचना के बाद काफी संख्या में गांववाले भी पहुंच गए। पत्नी ने बताया कि जब हम लोग वहां पर गए तो पता चला कि वो हमारे पति पवन थे। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना पर पहुंचे 5 पुलिसवालों ने पंचनामा लिखवाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। पत्नी बोली- पुलिस ने गलत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बनवाई, हमें थाने से भगा दिया जाता उधर, ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को छिपाने के लिए खेत में फेंका गया है। पत्नी ने भी पति की हत्या का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने बताया- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शराब पीने से मौत की बात सामने आई है। चरवा थाना प्रभारी महेश सिंह ने कहा था कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक शराब का ठेका है, जिसे ठेकेदार ने मृतक के घर में किराए पर ले रखा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को गलत बताते हुए पत्नी आशा देवी ने कहा- पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट गलत निकाला गया कि मेरे पति दारु पीकर मरे हैं। हम लोग जब थाने पर जाते हैं तो हमें भगा दिया जाता है। हमारे 3 बच्चे हैं, 2 बेटी और एक बेटा है। बताइए हम लोग कहां जाएंगे। पुलिस ने तहरीर ले ली, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। डिप्टी सीएम से परिवार पहले भी शिकायत कर चुका महिला आशा देवी ने बताया कि उसके जेठ विजय कुमार पहले भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को अपनी शिकायत भेज चुके हैं। शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला ने डिप्टी सीएम के ऑफिस से आए एक लेटर को भी दिखाया। लेटर में लिखा में लिखा है- आपका पत्र 16 फरवरी को मिला है। 18 फरवरी को पत्र को कार्यवाही के लिए एसपी कौशांबी को भेज दिया गया है। हालांकि, कार्रवाई नहीं होने पर परिजन ने फिर से 25 फरवरी को कौशांबी एसपी राजेश कुमार को आवेदन देकर हत्या की एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर सरस महोत्सव में डिप्टी सीएम से मिलने पहुंची महिला महिला ने बताया- कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने जब शिकायत नहीं की तो वह डिप्टी सीएम से मिलने सरस महोत्सव में पहुंची थी। --------------- ये खबर भी पढ़ें… 'बहन समझाती थी- इश्क में पागल मत हो, करियर बना':मुरादाबाद में जिसके लिए बहन को 84 चाकू मारे, वो सिर्फ ऑनलाइन मोहब्बत थी मुरादाबाद में इंजीनियर बहन को चाकू से 84 वार करके मौत के घाट उतारने वाला इंजीनियर भाई हार्दिक जेल में पहुंच गया है। पुलिस पूछताछ में वो बहकी-बहकी बातें करता रहा है। बोला- मेरी मुस्लिम प्रेमिका को उसके घर वाले टॉर्चर करते थे। मेरी वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। हैरानी की बात ये है कि जिस प्रेमिका के लिए हार्दिक (25) ने अपनी जुड़वा बहन हिमशिखा (25) की बेरहमी से हत्या की और मां पर जानलेवा हमला किया, उससे वो कभी मिला तक नहीं था। ये सिर्फ उसका ऑनलाइन इश्क था। इंस्टाग्राम पर ही उसकी प्रेमिका से बातचीत होती थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर स्मोक बम फेंके, एंटी-इस्लाम विरोध प्रदर्शन के दौरान हमला, 6 गिरफ्तार
    Next Article
    मंत्री का गाना सुन योगी बोले-लता मंगेशकर संन्यास ले लेतीं:लड़कियों को जल्द फ्री में स्कूटी बांटेंगे; रोजगार महाकुंभ में 5 हजार को जॉब मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment