Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री का गाना सुन योगी बोले-लता मंगेशकर संन्यास ले लेतीं:लड़कियों को जल्द फ्री में स्कूटी बांटेंगे; रोजगार महाकुंभ में 5 हजार को जॉब मिलेगी

    22 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 'पिंक रोजगार महाकुंभ' के दौरान मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने गाना गया। गाना सुनकर CM योगी ने कहा- प्रतिभा शुक्ला जी जब गाना गा रही थीं तो मैं सोच रहा था कि अच्छा हुआ कि अब गा रही हैं। वरना लता मंगेशकर जी संन्यास ले लेतीं। इसके बाद योगी खिलखिलाकर हंसे और बोले- स्वर सम्राज्ञी का खिताब तो आपको ही मिलना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा- वैसे अच्छा प्रयास है। जब कोई अपने अंदर की हिचक को दूर कर बोलता है, आत्मविश्वास तब झलकता है। यही आत्मविश्ववास की पहली सीढ़ी है। दरअसल, योगी IGP में महिला दिवस पर प्रोग्राम में बोल रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बच्चियों को चेक बांटे। लाभार्थी के साथ आई एक बच्ची को टेडी बियर देकर दुलारा। चॉकलेट दी। कार्यक्रम में पहुंचीं युवतियों से बात की। एक युवती से कहा- खूब पढ़ो, कामयाब बनो। CM ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि बहुत ही जल्द हम छात्राओं को फ्री में स्कूटी देने जा रहे हैं। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट फाइल ईयर की छात्राओं को फायदा होगा। अब बेटी किसी पर निर्भर नहीं रहेगी। सरकार उनकी पढ़ाई और नौकरी दिलाने में मदद करेगी। पिंक महाकुंभ-2026 में 5000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना है। इसके साथ ही संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग, 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण, नारी शक्ति अवॉर्ड दिए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बीमा प्रीमियम और साड़ी वर्दी के लिए ₹3849 लाख की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में दी जाएगी। 4 तस्वीरें देखिए… अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम से महिला बोली- पति की हत्या की गई:एप्लीकेशन नहीं देने पर झुंझलाए केशव बोले- पहले लिखकर दो, फिर कार्रवाई करेंगे
    Next Article
    कानपुर में इंडिया की जीत के लिए हवन:BJP क्षेत्रीय और जिला अध्यक्ष ने पढ़े मंत्र, बोले- रविवार सूर्य का दिन, कप्तान सूर्य जीत दिलाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment