Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डर, रहस्य और सीरियल किलर का खौफ, अक्टूबर में आ रही हैं ये 4 दमदार फिल्में-सीरीज

    12 hours ago

    1

    0

    अक्टूबर में किताबों और मशहूर कहानियों पर आधारित कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इनमें डरावनी कहानियों से लेकर रहस्य और अपराध की कहानियां तक शामिल हैं। अगर आपको किताबों पर बनी फिल्में और सीरीज पसंद हैं, तो इस महीने आने वाली इन चार रिलीज पर नजर रख सकते हैं।कैरीद हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस, ब्लाई मैनर और मिडनाइट मास के लिए मशहूर माइक फ्लैनागन, स्टीफन किंग की मशहूर डरावनी कहानी कैरी को नई पीढ़ी के लिए एक नए अंदाज में लेकर आ रहे हैं। कैरी 7 अक्टूबर को अमेजम प्राइम वीडियोज पर रिलीज होगी।इसे भी पढ़ें: एक री-रिलीज और बदल गया बॉक्स ऑफिस का इतिहास, Avengers Endgame Encore ने Avatar को पीछे छोड़ाअदर मॉमीअदर मॉमी एक डरावनी फिल्म है, जिसमें जेसिका चैस्टेन एक ऐसी अलौकिक शक्ति का किरदार निभा रही हैं, जो एक छोटी लड़की की मां का रूप ले लेती है। यह फिल्म जोश मैलरमैन की 2024 में आई किताब पर आधारित है। अदर मॉमी 9 अक्टूबर को अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।यागायागा एक कनाडाई रहस्य और डरावनी कहानी वाली सीरीज है। इसमें हीटेड राइवलरी के स्टार हडसन विलियम्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज कैट सैंडलर के नाटक पर आधारित है और बाबा यागा की स्लाविक लोककथा से प्रेरित है। यागा 23 अक्टूबर को क्रेव और एएमसी+ पर रिलीज होगी।इसे भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न मामले में Harvey Weinstein को New York कोर्ट में 15 साल की जेलनॉक्टरननॉक्टरन एक अपराध पर आधारित सीरीज है। इसकी कहानी एक छोटे शहर के पूर्व हत्या जांच अधिकारी की है, जहां एक सीरियल किलर का खतरा मंडरा रहा है। यह सीरीज लार्स केपलर की लाज़रस और द सैंडमैन किताबों पर आधारित है। नॉक्टरन 30 अक्टूबर को एप्पल टीवी पर रिलीज होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    The Batman Part II की शूटिंग फिर अटकी: डायरेक्टर मैट रीव्स ने अचानक लिया ब्रेक, जानें क्या है वजह
    Next Article
    Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment