Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्राइवर को झपकी आने से पलटी कार:शादी से लौट रहे 5 लोग घायल, एक हायर सेंटर रेफर

    9 hours ago

    1

    0

    जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। यह हादसा रौंडा और शिवाली गांव के बीच हुआ। कार सवार संभल से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे में बुलंदशहर निवासी पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, यह दुर्घटना ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुई। सुबह करीब 5 बजे संभल से लौटते समय कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। बुलंदशहर के मोहल्ला मोहनकुटी निवासी शिवम पुत्र वेद प्रकाश अपने चार दोस्तों के साथ शादी में शामिल होने संभल गए थे। हादसे में शिवम को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर पलटी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, सभी घायलों का उपचार जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 माह के रंजीत का तालू-होंठ का सफल ऑपरेशन:राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुआ निशुल्क उपचार, परिवार में खुशी
    Next Article
    ऑटो-पिकअप की टक्कर में अधेड़ की मौत, चार घायल:चंदौली के चकिया में हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment