Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्राइवर को कार में बैठाकर धमकाया:फिरोजाबाद में मोबाइल प्रकरण में डीएम के नाम पर बयान लिखवाने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में पूर्व तहसीलदार के ड्राइवर ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि उसे जबरन कार में बैठाकर घुमाया गया, धमकाया गया और मोबाइल प्रकरण में झूठा बयान देने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव भूत नगरिया निवासी लक्ष्मण शर्मा पुत्र भगवानस्वरूप शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह पूर्व तहसीलदार टूंडला राखी शर्मा के साथ ड्राइवर के रूप में काम करते थे। लक्ष्मण शर्मा के अनुसार, 19 अप्रैल को शाम करीब चार बजे तहसील टूंडला के बाबू अपने तीन अन्य साथियों के साथ दो मोटरसाइकिलों से उनके घर पहुंचे। उस समय लक्ष्मण घर पर नहीं थे, जिस पर उनके भाई नवीन शर्मा से उनके बारे में पूछा गया।आरोप है कि मौजूद लोगों ने नवीन शर्मा को धमकाते हुए कहा कि तहसीलदार से जुड़े मोबाइल प्रकरण में यह लिखकर देना होगा कि मोबाइल के पैसे डीएम साहब ने भिजवाए थे। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो घर को छावनी बनाकर गिरवा दिया जाएगा। लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि इसके बाद जब पूर्व तहसीलदार ने उन्हें बुलाया और वह उनसे मिलने जा रहे थे, तभी निहाल सिंह की पुलिया के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उन्हें जबरन एक कार में बैठा लिया गया। कार में बैठाने के बाद उनसे पूछा गया कि तहसीलदार कहां-कहां से पैसे लेती थीं, किन लोगों से उनके संबंध थे और वह किससे मिलने जाती थीं। उन पर यह दबाव भी बनाया गया कि वह लिखकर दें कि मोबाइल के पैसे तहसीलदार ने नहीं बल्कि डीएम ने दिए थे।जब उन्होंने ऐसा लिखने से इनकार कर दिया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।आरोपियों ने उनकी फोन पर एक व्यक्ति से बात कराई। उस व्यक्ति ने खुद को डीएम का ओएसडी बताया।फोन पर उनसे कहा गया कि वह चुपचाप लिखकर दें, नहीं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।लक्ष्मण शर्मा ने थाना पचोखरा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुनानगर में लक्ष्य यादव सुसाइड केस में खुलासा:घर से भागकर आया; छोटे भाई को भेजी लोकेशन; ट्रेन के नीचे दिया सिर
    Next Article
    धौरहरा विधायक ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी:CHC में मौत के बाद डॉक्टरों को फटकारा, जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment