Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धौरहरा विधायक ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी:CHC में मौत के बाद डॉक्टरों को फटकारा, जांच की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी। धौरहरा से भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी का स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली को लेकर एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ईसानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का बताया जा रहा है, जहां कथित तौर पर इलाज के अभाव में एक मरीज की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर विधायक अवस्थी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई और डॉक्टरों को फटकार लगाई। वीडियो में विधायक तीन बार "शिकायत करूंगा" शब्दों पर जोर देते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त करते दिख रहे हैं। विधायक ने कहा कि वह इस लापरवाही की शिकायत 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अवश्य करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक व्यक्ति की जान चली गई है और वह इस मामले को गंभीरता से उठाएंगे। यह पहला अवसर नहीं है जब विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की हो। इससे पहले भी उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि “मुझे शर्म आती है कि जिले में एक हार्ट का डॉक्टर तक नहीं है।” अपनी ही सरकार में विधायक द्वारा लगातार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्राइवर को कार में बैठाकर धमकाया:फिरोजाबाद में मोबाइल प्रकरण में डीएम के नाम पर बयान लिखवाने का आरोप
    Next Article
    कानपुर में सिलेंडर की लाइन में लोग बेहोश होकर गिरे:3 हजार लोग एजेंसी के बाहर खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे, सड़क को किया जाम- पुलिस मौके पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment