Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेरापुर में लैब टेक्नीशियन ड्यूटी पर नशे में मिला:सीएचसी में अधीक्षक को धमकी देने का आरोप, जांच शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेरापुर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लैब टेक्नीशियन ड्यूटी के दौरान कथित रूप से नशे की हालत में पाए गए। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारियों के सामने चिकित्सा अधीक्षक को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर सीएचसी डेरापुर में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए काफी भीड़ थी। इसी दौरान ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अपने नियमित निरीक्षण पर कनिष्ठ सहायक लिपिक लक्ष्मी सिंह के साथ अस्पताल पहुंचे थे। बताया गया कि इसी बीच लैब से सूचना मिली कि मरीजों की भीड़ अधिक है, लेकिन लैब टेक्नीशियन अमित गौतम अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं हैं। इसके बाद अस्पताल में उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान अस्पताल के एक कमरे को खुलवाया गया, जहां अमित गौतम कथित रूप से नशे की हालत में मिले। चिकित्सा अधीक्षक ने उन्हें ओपीडी में चलने के लिए कहा। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड नसीम शाह ने उनका मुंह सूंघकर नशे की आशंका जताई। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक ने डॉ. स्वाती सिंह से उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराने को कहा, लेकिन इसी बीच अमित गौतम वहां से चले गए। आरोप है कि अस्पताल परिसर और मुख्य गेट के पास उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह गोली मार देंगे या वाहन से एक्सीडेंट कराकर भी जान ले सकते हैं। यह घटना अस्पताल के कई कर्मचारियों के सामने हुई बताई जा रही है। मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और अस्पताल प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अधीक्षक ने फोन काटा मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन काट दिया। लैब टेक्नीशियन ने आरोपों को बताया निराधार वहीं लैब टेक्नीशियन अमित गौतम ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वह करीब आठ वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हैं, जबकि अधीक्षक को यहां लगभग छह वर्ष हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधीक्षक अक्सर उन्हें निशाना बनाते रहे हैं। अमित गौतम के अनुसार हाल ही में अधीक्षक का एक भतीजा एक एनजीओ के माध्यम से करीब पांच महीने पहले लैब टेक्नीशियन के पद पर अस्पताल में आया है और तब से उन्हें हटाने की कोशिश की जा रही है, ताकि पूरा कार्यभार उसे दिया जा सके। उन्होंने कहा कि वह नशे में नहीं थे, बल्कि खाना खा रहे थे। अस्पताल से भागने का आरोप भी गलत है और वह अपनी ड्यूटी पूरी कर चुके थे।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधीक्षक स्वयं अक्सर ड्यूटी से गायब रहते हैं और उनके फर्जी हस्ताक्षर से उपस्थिति दर्ज कराई जाती है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अधीक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई मामले में डेरापुर थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल केवल सूचना प्राप्त हुई है, कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक शिकायती पत्र भी वायरल हो रहा है, जिसमें चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में बदला मौसम, आसमान में बादल छाए:हल्की धुंध के साथ मिनिमम टेंपरेचर 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
    Next Article
    किसान की करंट लगने से मौत:खेत से लौटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, कई बार की जा चुकी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment