Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान की करंट लगने से मौत:खेत से लौटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, कई बार की जा चुकी शिकायत

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के विषुनपुरवा गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग किसान की करंट लगने से मौत हो गई। वह खेत से घर लौटते समय हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गए थे। जानकारी के अनुसार, विषुनपुरवा गांव निवासी 70 वर्षीय अमरनाथ ओझा शुक्रवार सुबह अपने नाती के साथ खेत गए थे। दोपहर में खेत का हालचाल देखने के बाद वे घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन का तार उनके सिर और टोपी से छू गया। करंट लगने से वह तुरंत जमीन पर गिर पड़े। उनके नाती ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग किसान को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले गांव के पास ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जिसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए हाई वोल्टेज तार खींचे गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि लटके हुए तारों को लेकर बिजली विभाग से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेरापुर में लैब टेक्नीशियन ड्यूटी पर नशे में मिला:सीएचसी में अधीक्षक को धमकी देने का आरोप, जांच शुरू
    Next Article
    संभल में AQI 204, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री:अधिकतम 36 डिग्री; बदलते मौसम से बढ़ीं स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment