Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डांस पर देवबंदी उलेमा की नसीहत:सहारनपुर में बोले- तहजीब और जिम्मेदार रवैये से होती है कौम की पहचान

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और मशहूर देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने एक वीडियो जारी कर समाज, खासकर युवाओं में बढ़ती नाच-गाने की प्रवृत्ति और सोशल मीडिया के प्रभाव पर गहरी चिंता जताई है। मौलाना ने कहा कि एक समय था जब नाच-गाने को समाज में ऐब और शर्म की चीज समझा जाता था, लेकिन आज वही काम शोहरत, तालियां और फॉलोअर्स पाने का जरिया बन गया है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि वक्त से ज्यादा हमारी सोच बदली है और यह बदलाव आत्ममंथन की मांग करता है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में नौजवान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नाच-गाने के वीडियो और तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं। कुछ मामलों में मजहब और दीन से जुड़ी बातों को भी मजाक का हिस्सा बना दिया जाता है, जिसे लोग मनोरंजन समझकर देखते और साझा करते हैं। मौलाना ने इसे समाज की गिरती मानसिकता करार देते हुए कहा कि जब पवित्र चीजें भी हंसी-मजाक का विषय बन जाएं तो यह गंभीर चिंता का विषय है। कारी इसहाक गोरा ने युवाओं से अपील की कि वे क्षणिक प्रसिद्धि के बजाय अपने चरित्र, शिक्षा और संस्कार को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि किसी भी कौम की असली पहचान उसके अखलाक, तहजीब और जिम्मेदाराना रवैये से होती है, न कि वायरल वीडियो और तालियों की गूंज से। उन्होंने समाज के जिम्मेदार लोगों और अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वे नई पीढ़ी को सही दिशा देने में अपनी भूमिका निभाएं, ताकि आने वाला समय बेहतर और संतुलित बन सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया:पुलिस लाइन की व्यवस्थाएं परखीं, टर्नआउट की बारीकी से जांच
    Next Article
    बरेली में लव मैरिज के बाद दहेज की मांग:मारपीट कर घर से निकाला, चचिया ससुर पर भी लगाए सनसनीखेज आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment