Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया:पुलिस लाइन की व्यवस्थाएं परखीं, टर्नआउट की बारीकी से जांच

    3 hours ago

    1

    0

    जनपद बस्ती के पुलिस कप्तान डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने परेड की सलामी ली और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के टर्नआउट की बारीकी से जांच की। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने, अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन से मधुर एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। एसपी ने जोर दिया कि पुलिस की छवि उसके आचरण और कार्यशैली से बनती है। पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, पुराने एवं नवनिर्मित बैरक भवनों, यातायात कार्यालय और डायल/कॉल-112 कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शाखाओं में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद, एसपी ने अर्दली रूम में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में पांच लुटेरे गिरफ्तार:64 लाख की लूट के आरोपी दबोचे गए, एक घायल; एक फरार
    Next Article
    डांस पर देवबंदी उलेमा की नसीहत:सहारनपुर में बोले- तहजीब और जिम्मेदार रवैये से होती है कौम की पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment