Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में लव मैरिज के बाद दहेज की मांग:मारपीट कर घर से निकाला, चचिया ससुर पर भी लगाए सनसनीखेज आरोप

    6 hours ago

    1

    0

    बरेली के महिला थाने में एक विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ प्रताड़ना का गंभीर मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि प्रेम विवाह होने के बावजूद उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया गया और विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 7 लाख नकद और सामान देने के बाद भी नहीं भरा मन फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के भिटौरा की रहने वाली वैष्णवी का विवाह साल 2019 में रवि के साथ हुआ था। वैष्णवी के अनुसार, उसके पिता ने शादी में 7 लाख रुपये नकद, सोने के जेवर और घर गृहस्थी का तमाम कीमती सामान दिया था। चूँकि यह एक प्रेम विवाह था, इसलिए ससुराल पक्ष के लोग शुरुआत से ही उससे नाराज रहते थे। पीड़िता का आरोप है कि छोटी-छोटी बातों पर उसे ताने दिए जाते थे और दहेज कम लाने की बात कहकर मारपीट की जाती थी। आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर शुरू हुआ विवाद तहरीर में वैष्णवी ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। पीड़िता के मुताबिक, 21 सितंबर 2025 की सुबह उसने अपने चचिया ससुर और सास को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। आरोप है कि अपनी पोल खुलने के डर से उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों पति रवि, देवर रोहित और ससुर जगदीश के साथ मिलकर झूठी कहानी रची। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर पीड़िता को बेरहमी से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। सास ने खुद को चोट मार कर दर्ज कराया केस घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची और अपनी मां रजनी देवी व भाई मुकुल को आपबीती सुनाई। जब परिजन उसे लेकर ससुराल पहुंचे, तो वहां भी उनके साथ अभद्रता की गई। पीड़िता का आरोप है कि उसकी सास सन्जो देवी ने खुद को चोट पहुंचाकर पुलिस की मदद से उल्टा वैष्णवी के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया। बाद में समझौते की कोशिशें हुईं, लेकिन ससुराल वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आए। 10 लाख रुपये या जमीन बेचकर पैसा लाने की मांग वैष्णवी का कहना है कि समझौते के बाद जब पति उसे वापस ले जाने को तैयार हुआ, तो उसने नई शर्त रख दी। आरोप है कि पति रवि और सास ने अब 10 लाख रुपये नकद की मांग की है। उन्होंने धमकी दी है कि या तो अपने पिता की जमीन बेचकर पैसे लाओ, वरना घर में प्रवेश नहीं मिलेगा और तलाक दे दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डांस पर देवबंदी उलेमा की नसीहत:सहारनपुर में बोले- तहजीब और जिम्मेदार रवैये से होती है कौम की पहचान
    Next Article
    जिला चिकित्सालय मऊ को मिला ‘कायाकल्प अवॉर्ड’:उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चिकित्सक और कर्मचारी सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment