Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीसीपी वेस्ट ने रावतपुर में की पीस कमेटी बैठक:होली-रमजान पर शांति, सद्भाव बनाए रखने की अपील, दहन वाली जगह पर दो साउंड ही रखें

    2 hours ago

    1

    0

    बुधवार को डीसीपी वेस्ट ने ऐसीपी व एडसीपी सहित थाने के फ़ोर्स के साथ पीस कमेटी की बैठक की। होली और रमजान को देखते हुए दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल थाना प्रभारी को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान डीसीपी ने कहा सभी लोग एक दूसरे के साथ सभी त्योहार मिलजुल कर बनाएं। बैठक के दौरान सुनी सभी की समस्या रावतपुर में होली और रमजान के त्योहार को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस सतर्क है। कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रावतपुर के रामलला परिसर में डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी, एडीसीपी कपिल देव सिंह और एसीपी आशुतोष कुमार ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। डीसीपी ने बताया गाइडलाइन के अनुसार होलिका दहन स्थल के पास दो साउंड से ज्यादा न रखें। होलिका दहन स्थल के पास पानी और बालू की व्यवस्था रखें। उन्होंने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि अफवाहों को आगे न बढ़ाएं, त्योहारों को आपसी सद्भाव और भाई चारे के साथ मनाएं। डीसीपी बोले- डीसीपी वेस्ट एमएस क़ासिम आबदी ने बताया कि दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना गया है। सभी ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई हैं। इनको संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण के आदेश दिए गए हैं। जिसकी भी कोई समस्या होती है अगर थाने या उनसे आकर कहता है तो उनकी समस्याओं का तत्काल निश्तारण किया जाएगा। सभी से यही निवेदन किया गया है कि सभी त्यौहार एक साथ मनाएं। सभी एक-दूसरे के त्यौहार में अपना सहयोग दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में दुष्कर्म के आरोपी को 7 साल की सजा:2015 के मामले में एडीजे-05 न्यायालय का फैसला; अर्थदंड न देने पर भुगतना होगा अतिरिक्त कारावास
    Next Article
    दो छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार:शाहजहांपुर में दो दिन पहले पेपर देकर लौटते समय राह चलते रोका था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment