Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार:शाहजहांपुर में दो दिन पहले पेपर देकर लौटते समय राह चलते रोका था

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने दो छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। यह गिरफ्तारी दो दिन पहले दर्ज हुई एक एफआईआर के बाद हुई है, जिसमें दो व्यक्तियों ने अपनी बेटियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के दो निवासियों ने दो दिन पहले पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटियां हाईस्कूल की छात्राएं हैं और मोहल्ले का ही विनय कुमार राजपूत उर्फ सचित उन्हें स्कूल आते-जाते समय रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। शिकायत के अनुसार, दो दिन पहले जब छात्राएं पेपर देकर घर लौट रही थीं, तब आरोपी ने उन्हें रास्ते में रोका और गलत नीयत से पकड़ लिया। राहगीरों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार की शाम आरोपी विनय कुमार राजपूत उर्फ सचित को कान्हा गौशाला स्थित हाइवे की ओर जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीसीपी वेस्ट ने रावतपुर में की पीस कमेटी बैठक:होली-रमजान पर शांति, सद्भाव बनाए रखने की अपील, दहन वाली जगह पर दो साउंड ही रखें
    Next Article
    सुल्तानपुर में शिक्षामित्र पर छात्रा ने लगाया अश्लीलता का आरोप:बीएसए के निर्देश पर बीईओ ने की जांच, पुलिस ने स्कूल पहुंच किया पड़ताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment