Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेटिंग ऐप से मिलने बुलाकर लूट करने वाले 5 गिरफ्तार:लखनऊ में वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल कर चेन-नगदी लूटी थी

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की अलीगंज पुलिस ने डेटिंग ऐप से दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाकर लूट करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंग बनाकर इस तरह की घटना को अंजाम देते थे। एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रुणवाल ने बताया मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-ई कूड़ाघर अलीगंज के पास से सोमवार सुबह करीब 6 बजे पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान शक्तिनगर इंदिरा नगर निवासी खालिद अहमद (23), सर्वोदय नगर गाजीपुर निवासी देवकरण सिंह (23), अलीगंज निवासी आकाश पांडे (21), पूर्वांचल नगर सर्वोदय नगर निवासी सुभाष रावत (21) के रूप में हुई। गैंग में एक नाबालिग भी शामिल है। डेटिंग ऐप ग्राइंडर के जरिए लोगों से संपर्क करते थे पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग ऑनलाइन डेटिंग ऐप ग्राइंडर के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे। गिरोह का एक सदस्य पहले पीड़ित के घर या कमरे में जाता था। उसके कुछ ही देर बाद गिरोह के अन्य सदस्य फोन के जरिए मैसेज रिसीव कर कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस जाते थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य पीड़ित का वीडियो बनाते हुए उसे डरा-धमकाकर कहते थे कि वह नाबालिग के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने का प्रयास कर रहा है। यदि उसने पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा तथा पुलिस में शिकायत कर उसे जेल भिजवा दिया जाएगा। ऑनलाइन रुपए भी ट्रांसफर करा लेते थे इस प्रकार गिरोह पीड़ित से नकदी, मोवाइल व अन्य कीमती सामान लूटने के साथ-साथ क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन धनराशि भी ट्रांसफर करा लेता था। अभियुक्तों ने बताया कि 8 फरवरी को अलीगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को इसी तरह से फंसाकर पैसे ऐंठे थे। लगभग दो सप्ताह पूर्व एक अन्य व्यक्ति के साथ भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया था। जहां से उन्होंने नकदी, हार्ड डिस्क व अन्य सामान लूटने के साथ खाते से ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर कराई थी। लोकेशन बेसिस पर प्रोफाइल शो करता है जांच में पता चला कि यह एक सोशल मीडिया ऐप है, जो कि लोकेशन के बेसिस पर प्रोफाइल शो करता है। ये 190 देशों से ज्यादा में ऑपरेट करता है। 14-15 करोड़ से ज्यादा यूजर्स भी हैं। इंडिया मे भी काफी ज्यादा प्रचलित है, जो स्पेशल कम्युनिटीज में भी काफी फेमस है। इसी ऐप को ये लोग इस्तेमाल करते हैं। इसमें बहुत ज्यादा स्कैम भी होते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदू धर्म सिमट रहा, यह चिंता का विषय- राजू दास:बोले- धर्माचार्यों ने खुद को सीमित कर लिया, धर्म और परंपराओं को भूलने लगे
    Next Article
    श्रावस्ती में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू:मुख्य अतिथि सौरभ यादव ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment