Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Datia में तिरंगा लगाते समय Student की करंट से मौत, स्कूल मालिक पर BNS में केस

    48 minutes ago

    2

    0

    मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान एक निजी स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज लगाते समय ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार को लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में हुई।कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छात्र राज कुशवाह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। राज के परिजनों ने शनिवार को आरोप लगाया कि कक्षाएं खत्म होने के बाद शुक्रवार करीब दोपहर डेढ़ बजे स्कूल के एक अधिकारी ने उसे वापस बुलाया और राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए छत पर भेज दिया।इसी दौरान वह उच्च-वोल्टेज वाले बिजली के तार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने घटना की तत्काल सूचना उन्हें नहीं दी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर न्यू कलेक्ट्रेट के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर चक्काजाम कर दिया।जाम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की कार भी फंस गई। मंत्री कार से उतरकर छात्र के परिजनों से मिले और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। कुशवाह ने कहा, ‘‘प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसकी गिरफ्तारी होगी। परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।’’ पुलिस अधिकारी राजपूत ने बताया कि स्कूल के मालिक नंदकिशोर कुशवाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कॉजपा प्रवक्ता सौरव दास ने साधा निशाना
    Next Article
    Odisha Flood: 95 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए, 6 जिलों में स्थिति गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment