Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेढ़ महीने बाद भी नहीं हुआ चोरी का खुलासा:ललूपुर में जेवर-नगदी चोरी, पीड़ित कार्रवाई के लिए एसपी दफ्तर पहुंचा

    13 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के ललूपुर गांव में 28 दिसंबर 2025 को हुई लाखों रुपए की चोरी का डेढ़ महीने बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित अब पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचा है और मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के ललूपुर गांव में हुई थी। जिला पंचायत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुज राजपूत ने बताया कि घटना के समय उनका परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोर रात में घर में घुस गए और दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए। परिवार के लौटने पर घर में सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोर घर से माता, बहन और पत्नी के सोने-चांदी के जेवरात के साथ 90 हजार रुपये नकद ले गए। चोरी हुए आभूषणों में सोने के हार, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां, झुमके, चूड़ियां, करधनी और चांदी की पायल शामिल हैं। घटना की सूचना उसी दिन 112 नंबर पर दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद लौट गई। बाद में कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो किसी संदिग्ध से पूछताछ की जानकारी दी है और न ही चोरी हुए सामान की बरामदगी की है। कार्रवाई में हो रही देरी से नाराज अनुज राजपूत ने एसपी से मामले में तेजी लाने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी हुए जेवरात बरामद कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय का समर्पण दिवस मनाया:चित्र पर पुष्प अर्पित किया, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
    Next Article
    नोएडा एयरपोर्ट पर दो की जगह 5 रनवे बनेंगे:750 करोड़ का बजट मंजूर, पहले फेज का काम पूरा, उद्घाटन की तैयारियां तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment