Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय का समर्पण दिवस मनाया:चित्र पर पुष्प अर्पित किया, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    14 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, बस्ती में बुधवार को संगठन के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर 'समर्पण दिवस' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप 'एकात्म मानववाद' और 'अंत्योदय' के सिद्धांत प्रतिपादित किए। उन्होंने राजनीति को नई दिशा देते हुए गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित और आदिवासी समाज के उत्थान को सर्वोपरि माना। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र गौड़ ने पंडित जी के जीवन को सादगी, राष्ट्रसेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी संगठन और राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को 'थ्री इन वन' व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि वे एक समर्पित राजनेता, महान विचारक और कुशल संगठक थे। उन्होंने जोर दिया कि उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस अवसर पर यशकांत सिंह, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, चंद्रशेखर मुन्ना, प्रत्युष सिंह, गजेन्द्र सिंह, राम सिंगार ओझा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हथकरघा, गारमेंट्स उद्योग को मिलेगा प्रोत्साहन:हाथरस की रबड़ी भी और होगी फेमस, वर्तमान में 20 हथकरघा इकाइयां
    Next Article
    डेढ़ महीने बाद भी नहीं हुआ चोरी का खुलासा:ललूपुर में जेवर-नगदी चोरी, पीड़ित कार्रवाई के लिए एसपी दफ्तर पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment