Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डायलसिस मशीन डकैती मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार:मऊ में 23 जनवरी को अस्पताल से हुई थी 4 मशीनों की लूट

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ में डायलसिस मशीन डकैती मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में सातवीं गिरफ्तारी है। आरोपी की पहचान बाराबंकी निवासी अमरजीत यादव के रूप में हुई है। यह घटना 23 जनवरी, 2026 की रात को आज़मी अस्पताल, हकीकतपुरा, थाना दक्षिणटोला, मऊ में हुई थी। डकैतों ने अस्पताल के कर्मचारियों को बंधक बनाकर चार डायलसिस मशीनें लूट ली थीं। दक्षिण टोला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरलाई मोड़ के पास से अमरजीत यादव (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अमरजीत यादव पुत्र मुन्ना लाल यादव, बेलखरा, थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर क्रिश राजपूत के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका था। घटना के बाद से फरार चल रहे शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। गिरफ्तार किए गए सातवें अभियुक्त को रिमांड के लिए माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षा मंत्रालय का अधिकारी बताकर युवती से रिलेशन बनाए:मैट्रिमोनियल साइट से बनी जान-पहचान, अब वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी
    Next Article
    मारपीट-तोड़फोड़ मामले में 8 लोगों पर केस दर्ज:प्रतापगढ़ में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment