Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मारपीट-तोड़फोड़ मामले में 8 लोगों पर केस दर्ज:प्रतापगढ़ में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरतगढ़ गांव में मारपीट और तोड़फोड़ के एक मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला गांव निवासी जगदीश गौतम द्वारा न्यायालय में दायर वाद से संबंधित है। जगदीश गौतम ने बताया कि 6 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब पौने सात बजे उनके बेटे अमित कुमार पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। अमित खेत से घर लौट रहा था, तभी उसे गालियां देते हुए पीटा गया। शोर सुनकर जगदीश गौतम बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी मारने के लिए दौड़ाया। जगदीश अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागे, लेकिन आरोपियों ने लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित जगदीश गौतम के अनुसार, हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। इस दौरान कीमती सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के बाद पुलिस को नामजद तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने लल्ला सरोज, रामराज सरोज, पुत्ती सरोज, शिवा सरोज, अनुभव सरोज, आशीष सरोज, पंकज सरोज और विजय सरोज सहित आठ आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डायलसिस मशीन डकैती मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार:मऊ में 23 जनवरी को अस्पताल से हुई थी 4 मशीनों की लूट
    Next Article
    छोटा और बड़ा इमामबाड़ा कल बंद रहेंगे:रमजान के चलते फैसला, पर्यटकों के लिए बंद किए गए गेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment