Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘डियर हसबैंड’ की स्टार कास्ट कानपुर पहुंची:डायरेक्टर बोले- नीले ड्रम में भर देने वाली पत्नियों की सोच बदलेगी फिल्म की कहानी

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर में फिल्म ‘डियर हसबैंड’ की टीम मंगलवार को शहर पहुंची। कल्याणपुर के रहने वाले रोहित राजावत फिल्म के निर्माता हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म समाज में ऐसी महिलाओं की सोच को बदलने का प्रयास करेगी, जो पति को नीले ड्रम में भरकर मारने के बारे में सोचती हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में यह अब तक की सबसे कम बजट में तैयार होने वाली फिल्मों में से एक होगी। फिल्म को 2 अक्टूबर को यूपी के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार में भी फिल्म को रिलीज किया जाएगा। बड़े किरदार से ज्यादा कंटेंट मायने रखता है निर्माता और अभिनेत्री ने कहा- दर्शकों ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म में बड़े किरदार से ज्यादा उसका कंटेंट मायने रखता है। जिस तरह से फिल्म ‘हनुमान अंश’ को सफलता मिली है, उससे बॉलीवुड में कम बजट की फिल्में बनाने वाले लोगों के हौसले बढ़े हैं। शहर के एक होटल में फिल्म की कास्ट पहुंची। इसमें थिएटर अभिनेता बिश्वजीत मैती, बॉलीवुड अभिनेत्री पूर्णिमा शर्मा और निर्देशक धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे। सबसे पहले फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया। निर्माता रोहित राजावत कानपुर के ही रहने वाले हैं। इसलिए उन्होंने बताया कि फिल्म के कई सीन और किरदार भी कानपुर से जुड़े हुए हैं। निर्माता ने बताया कि फिल्म में काम करने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश से ही हैं। इसलिए फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर और टिकरी के जंगलों में की गई है। इसी वजह से फिल्म को सबसे पहले उत्तर प्रदेश में रिलीज किया जा रहा है। कानपुर से जुड़ी है फिल्म की कहानी और टीम निर्माता रोहित राजावत ने बताया- वह कानपुर के रहने वाले हैं। इसलिए फिल्म में कई सीन और किरदार कानपुर से जुड़े हुए हैं। फिल्म में काम करने वाले अधिकांश लोग उत्तर प्रदेश से ही हैं। फिल्म की शूटिंग भी उत्तर प्रदेश में की गई है। गोंडा जिले के मनकापुर और टिकरी के जंगलों में फिल्म के कई हिस्से शूट किए गए हैं। रोहित का कहना है कि यही वजह है कि फिल्म को सबसे पहले यूपी में रिलीज किया जा रहा है। ‘पति को ड्रम में भरकर मारने’ जैसे मामलों पर कटाक्ष रोहित राजावत ने कहा- फिल्म का नाम ‘डियर हसबैंड’ है और यह पतियों को समर्पित फिल्म है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म समाज में उन घटनाओं और सोच पर सवाल उठाएगी, जिनमें पति-पत्नी के रिश्ते में हिंसा जैसी घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों को फिल्म देखने के बाद पतियों पर गर्व महसूस होगा और फिल्म का संदेश लोगों तक पहुंचेगा। 12 साल तक टीवी और सिनेमा में किया काम रोहित राजावत ने बताया- उन्होंने करीब 12 साल तक इंडियन सिनेमा और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम किया है। वह ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘सीआईडी’ जैसे टीवी कार्यक्रमों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एंड टीवी, जी टीवी और सोनी टीवी के लिए भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज ‘निशाचर’ का निर्माण किया, जो 2022 में रिलीज हुई थी। अब करीब 3 साल के संघर्ष के बाद उनकी फिल्म ‘डियर हसबैंड’ दर्शकों के बीच पहुंचने जा रही है। निर्माता बोले- बिना गॉडफादर के खुद तैयार की फिल्म रोहित ने कहा- छोटे शहर से मुंबई जाकर फिल्म इंडस्ट्री में काम करना आसान नहीं था। उनका कहना है कि उनका कोई गॉडफादर नहीं था और उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर फिल्म को खुद तैयार किया, रिलीज किया और अब उसका प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने नए कंटेंट क्रिएटर्स से कहा कि अपने आइडिया और जुनून को खत्म न होने दें। छोटी कहानी और अच्छे आइडिया पर भी फिल्म बनाई जा सकती है। ‘सबसे कम बजट में बनी फिल्मों में से एक’ होने का दावा रोहित राजावत ने फिल्म के बजट को लेकर कहा कि इसे बेहद कम बजट में बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि यह बॉलीवुड सिनेमा में रिलीज होने वाली सबसे कम बजट की फिल्मों में से एक है। उन्होंने कहा कि कम बजट के बावजूद टीम ने फिल्म को पूरी मेहनत और जुनून के साथ तैयार किया है। पूर्णिमा शर्मा बोलीं- कंटेंट ही फिल्म का हीरो अभिनेत्री पूर्णिमा शर्मा ने बताया कि उन्होंने ‘गुलाबो सिताबो’ में आयुष्मान खुराना के साथ काम किया था। इसके अलावा वह ‘सिया’, ‘किलर अरेंज मैरिज’ और हाल में मैडॉक फिल्म्स की ‘भूल चूक माफ’ में भी नजर आई हैं। ‘डियर हसबैंड’ के बारे में उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग करीब दो साल पहले हुई थी और रिलीज में समय लगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान फिल्म और ज्यादा निखरी है। पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि हाल के समय में दर्शकों ने यह स्पष्ट किया है कि फिल्म में बड़ा स्टार होने से ज्यादा उसका कंटेंट मायने रखता है। उनके मुताबिक अगर कहानी और कंटेंट अच्छा है तो दर्शक फिल्म को पसंद करते हैं। ‘हनुमान अंश’ से मिली छोटे फिल्म निर्माताओं को प्रेरणा रोहित राजावत और पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि हाल में कम बजट और कंटेंट आधारित फिल्मों को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया ने नए फिल्म निर्माताओं का उत्साह बढ़ाया है। रोहित ने कहा कि ऐसी फिल्मों से नए कंटेंट क्रिएटर्स को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने यूपी में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं और लोकेशन परमिशन को लेकर भी सरहाना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक कोटे का MLC चुनाव भी नवंबर-दिसंबर में!:जनवरी में 10 सीटें खाली होंगी; आचार संहिता के चलते 2 महीने पहले इलेक्शन
    Next Article
    NEET-UG फर्जी सर्टिफिकेट केस में 2 गिरफ्तार:MBBS में एडमिशन के लिए मांगे थे ₹45 लाख; 3 बच्चे 20-20 लाख एडवांस दे चुके थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment