Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU के नाम एक और बड़ा अचीवमेंट:'स्किमैगो इंस्टीट्यूशंस रैंकिंग' में 159वां रैंक हासिल किया

    2 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने 'स्किमैगो इंस्टीट्यूशंस रैंकिंग' (SIR) में जबरदस्त उछाल लगाते हुए 159वां रैंक हासिल किया है। पिछले साल 322 वीं रैंक पर था। साल 2026 की रैंकिंग में भारत के कुल 519 इंस्टीट्यूट्स को जगह मिली है, जिसमें DDU ने हर मामले में खुद को बेहतर साबित किया है। स्किमैगो रैंकिंग दुनिया भर में यूनिवर्सिटीज और रिसर्च संस्थानों की साख मापने का एक बड़ा पैमाना है। इसमें यह देखा जाता है कि यूनिवर्सिटी में रिसर्च कैसी हो रही है, इनोवेशन पर कितना काम हो रहा है और समाज पर उसका क्या असर पड़ रहा है। भारत के 519 संस्थानों में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीडीयू ने तमाम कैटेगरी में तरक्की किया है। जिनमें कैटेगरी 2026 की रैंक 2025 की रैंक ओवरऑल रैंक (भारत में) 159 322 रिसर्च रैंक 183 234 नवाचार (Innovation) 240 402 सोशल इम्पैक्ट 129 142 अलग-अलग सब्जेक्ट्स में भी कमाल किया डीडीयू ने सिर्फ ओवरऑल रैंकिंग में ही शानदार प्रदर्शन नहीं किया है बल्कि अलग-अलग सब्जेक्ट्स में भी कमाल किया है। पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science): पूरे भारत में 16वां स्थान और पृथ्वी विज्ञान (Earth Science): भारत में 38वां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स और खेती-बाड़ी से जुड़े रिसर्च में भी यूनिवर्सिटी का दबदबा दिखा है। इनोवेशन को बढ़ावा देने का असर इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह कामयाबी यूनिवर्सिटी में हो रही बेहतर पढ़ाई और रिसर्च का नतीजा है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में अब रिसर्च पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है, अच्छे जर्नल्स में पेपर छप रहे हैं और इनोवेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका असर अब रैंकिंग में दिखने लगा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में स्कॉर्पियो और कार में जोरदार टक्कर:चार घायलों को हायर सेंटर इलाज के लिए कराया गया रेफर , तीन की हालत गंभीर
    Next Article
    प्रयागराज में होली पर दीवाली जैसा जश्न:भारत की जीत पर हजारो फैन्स सड़कों पर झूमें, भारत माता के लागए जयकारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment