Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में 'बादाम पे चर्चा':150 छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, युवाओं से मिले 40 से अधिक नए और इनोवेटिव आइडियाज

    14 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मेन गेट पर सोमवार को 'बादाम पे चर्चा' प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इंस्टीट्यूट इनोवेशन सेल (IIC) की ओर से आयोजित इस प्रोग्राम में स्टूडेंट्स ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और नए आईडियाज, क्रिएटिविटी, इनोवेशन और स्टार्टअप्स को लेकर खुलकर बातचीत की। प्रोग्राम में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया और करीब 40 से ज्यादा नए व यूनिक आइडियाज निकलकर सामने आए, जो युवाओं की सोच और हुनर को दर्शाते हैं। खुलकर रखे विचार, एक-दूसरे से ली प्रेरणा चर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रुचियों, अनुभवों और भविष्य की संभावनाओं पर आपस में बात की। छात्रों को अपने विचार खुलकर रखने, दूसरों के पॉइंट्स को समझने और नई सोच विकसित करने का बेहतरीन मौका मिला। इस अनौपचारिक बातचीत से प्रेरित होकर छात्रों ने अपने आइडियाज को आगे बड़े प्रोजेक्ट्स और स्टार्टअप्स में बदलने की संभावनाओं पर भी मंथन किया। IIC की टीम ने किया समन्वय कार्यक्रम का सफल आयोजन इंस्टीट्यूट इनोवेशन सेल की अध्यक्ष अलका सिंह, कन्वीनर फ़रोज़ान और स्टूडेंट कन्वीनर प्रांजल के तालमेल से हुआ। IIC की ओर से सभी प्रतिभागी छात्रों को नए अवसरों को पहचानने, अपने विचारों को शेयर करने और क्रिएटिव एक्टिविटीज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों का कहना है कि 'बादाम पे चर्चा' जैसी पहल कैंपस में नए विचारों की संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं की छिपी प्रतिभा को सामने लाने में बेहद कारगर साबित हो रही है। छात्रों से मिले 40 से अधिक आइडियाज को आगे तराशने और भविष्य में उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, VIDEO:पति की आंख में गंभीर चोटें, पत्नी भी घायल; पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    वाराणसी में दिनभर रही तेज धूप,शाम को गिरा पारा:गंगा का जलस्तर घटा, देव दीपावली से पहले घाटों की सफाई तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment