Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में दिनभर रही तेज धूप,शाम को गिरा पारा:गंगा का जलस्तर घटा, देव दीपावली से पहले घाटों की सफाई तेज

    22 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में सुबह हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुबह-शाम कुहासा छा रहा है। सोमवार सुबह तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 3 किमी प्रति घंटा और आर्द्रता 71% रही। वहीं, शहर का AQI 105 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। दिनभर तेज धूप के बाद शाम 5.30 बजे बाद तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद घाटों की रौनक अभी नहीं लौट पाई है। सीढ़ियों और संपर्क मार्गों पर जमा सिल्ट, मिट्टी और गंदगी से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। देव दीपावली समेत आगामी आयोजनों को देखते हुए नगर निगम ने घाटों की सफाई तेज कर दी है। पछुआ हवाएं चलने पर बढ़ेगी ठंडक मौसम के अनुमान के मुताबिक, मानसून के बाद आसमान में बादलों की सक्रियता धीरे-धीरे कम हो सकती है। पुरवा हवाओं का जोर कमजोर पड़ने के साथ अगले करीब एक महीने में पछुआ हवाएं प्रभावी होने की संभावना है। इस बदलाव से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में कुहासे और कोहरे का असर भी दिखाई दे सकता है। ऐसे में सुबह सड़क पर निकलने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। गंगा का जलस्तर घटा, घाटों पर सिल्ट बनी परेशानी गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है और यह चेतावनी बिंदु से पांच मीटर से भी नीचे बताया जा रहा है। इसके बावजूद घाटों की सीढ़ियों और संपर्क मार्गों पर जमा सिल्ट और गंदगी के कारण श्रद्धालुओं व पर्यटकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कई जगह सफाई का काम जारी है, ताकि घाटों तक पहुंचने का रास्ता साफ हो सके। देव दीपावली से पहले घाटों को चमकाने की तैयारी देव दीपावली समेत दूसरे प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को देखते हुए घाटों की सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है। नगर निगम ने घाटों को साफ-सुथरा बनाने के लिए अभियान शुरू किया है। नमो घाट की हो रही सफाई नमो घाट पर 15 से अधिक पंपों और मजदूरों की मदद से सफाई कराई जा रही है। अहिल्याबाई घाट, राजघाट, राणा महल घाट और जैन घाट समेत कई प्रमुख घाटों व उनके संपर्क मार्गों से सिल्ट हटाई जा रही है। अस्सी घाट सहित अन्य स्थानों पर भी सफाई की जरूरत बनी हुई है। कुछ जगह स्थानीय लोग अपने स्तर पर सफाई कर रहे हैं, जबकि अन्य स्थानों पर नगर निगम की मदद से गंदगी हटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में 'बादाम पे चर्चा':150 छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, युवाओं से मिले 40 से अधिक नए और इनोवेटिव आइडियाज
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:दरोगा-कॉन्स्टेबल ने रेस्टोरेंट कर्मियों को पीटा, लड़कियों पर कमेंट किए; चांदी का 18kg पाउडर चोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment