Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में एग्जाम पैटर्न बदलने से छात्र नाराज:VC ऑफिस के सामने किया हंगामा, बोले- नए सेशन से लागू हो बदलाव

    1 hour ago

    1

    0

    दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एग्जाम पैटर्न में हुए बदलाव को लेकर छात्रों में नाराजगी है। मंगलवार को बीए, बीएससी और बीकॉम पांचववें सेमेस्टर के लगभग 50 से अधिक छात्र एडी बिल्डिंग स्थित VC ऑफिस पहुंच कर नारेबाजी करने लगे। बातचीत में उन्होंने बताया कि पिछले स चार सेमेस्टर से हमने MCQ पैटर्न में एग्जाम दिया है। इसीलिए उसी हिसाब से नोट्स बनाए हैं और अचानक पांचवें सेमेस्टर में डिस्क्रिप्टिव पेपर देने के नोटिस आ गया। इसलिए हमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समझ नहीं आ रहा है कि कैसे पढ़ाई करें। साथ ही लिखने की आदत भी छूट गई है। ऐसे में मिड सेशन में बदलाव से हमारा रिजल्ट बिगड़ सकता है। छात्रों से तुरंत मिले प्रॉक्टर हंगामा देखकर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर TN मिश्रा छात्रों से बात करने पहुंचे। उन्होंने तुरंत एग्जाम कंट्रोलर को फोन करके पूरी जानकारी ली और बताया कि यह निर्णय परीक्षा समिति की ओर से लिया गया है। समिति का कहना है कि तैयारी में बाधा न आए इसके लिए 6 महीने पहले ही यानी सेमेस्टर शुरू होने से पहले ही सूचना दे दी गई है। हालांकि उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें कुलपति तक पहुंचाई जाएगी। VC ने छात्रों को बातचीत करने के लिए बुलाया प्रॉक्टर ने छात्रों का एप्लीकेशन लेकर तुरंत VC तक पहुंचाया और तत्काल प्रभाव से कुछ छात्र को बातचीत करने के लिए अंदर भी बुलाया गया। फिलहाल बातचीत चल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के कमालपुरा में सड़क पर सीवर बह रहा:पार्षद ने सफाई के लिए नगर आयुक्त को लेटर दिया, फिर भी समाधान नहीं मिला
    Next Article
    बदायूं में छत गिरने से घायल मजदूर की मौत:सैफई से इलाज के बाद घर आया था, 9 महीने पहले पत्नी का भी निधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment