Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के कमालपुरा में सड़क पर सीवर बह रहा:पार्षद ने सफाई के लिए नगर आयुक्त को लेटर दिया, फिर भी समाधान नहीं मिला

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के कमालपुरा वार्ड में सीवर की समस्या से आम जनमानस परेशान है। जी मेडिकल स्टोर से छैमुहानी तक रोजाना सुबह 8 बजे से 1 बजे दोपहर तक सीवर सड़क पर बहता है। जलमल से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। यह कमालपुरा वार्ड का रास्ता है। पार्षद के अनुसार एक महीने से यह समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर आयुक्त से मिलकर एक लेटर भी दिया पर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। देखें तीन तस्वीरें… सीवर के पानी लगने से हो रही दिक्कत स्थानीय पार्षद गुलशन अली अंसारी ने बताया - मेरे वार्ड में जैतपुरा छैमुहानी से बड़ी बाजार तक सीवर का पानी रोजाना लग रहा है। जिससे क्षेत्र की जनता काफी परेशान है। इस रोड पर 7 स्कूल और मदरसा है। जिसमें आने जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोज सुबह 8 बजे से एक बजे तक पानी लगा रहता है। जिससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। दिन भर लग रहा है जाम गुलशन अंसारी ने बताया - दिन भर जाम लगा रहता है। क्योंकि रोड सकरी है। ऊपर से सीवर का पानी हर तरफ लगा रहता है। हमने कई बार निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों से कई बार कहा पर कोई सुनवाई नहीं हुई। बस यही कहा जाता है कि आज ठीक हो जाएगा और कल ठीक हो जाएगा। ऐसे में समस्या बढ़ती जा रही है। लोग परेशान हैं। एसटीपी की क्षमता बढ़ानी पड़ेगी गुलशन ने बताया - सोमवार को जब समस्या बढ़ गयी तो मैंने नगर आयुक्त को यहां की वीडियो फोटो भेजी तो उन्होंने मुझे साढ़े 12 बजे मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद मै वहां गया और नगर आयुक्त को समस्या से अवगत कराया। उन्हें बताया की जो हमारा पाइप 8 इंच का है। मात्र 80 एमएलडी की एसटीपी की क्षमता है और इस समय आबादी बढ़ने के बाद 250 एमएलडी की क्षमता का चाहिए। जब तक नई एसटीपी नहीं बनेगी यह समस्या बनी रहेगी। नगर निगम और जलकल कोई ध्यान नहीं दे रहा है। फरवरी में मांगी थी बकेट मशीन से सफाई गुलशन ने कहा - हमने फरवरी माह में ही हमने इसपर बकेट मशीन लगवाने की बात कही थी। लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला लेकिन आज तक सिल्ट नहीं साफ की गई। इससे समस्या और बढ़ गयी है। उन्होंने बताया नगर आयुक्त ने रात में बकेट मशीन लगाने का आश्वासन दिया था पर वो अभी तक नहीं लगी। जिससे समस्या जस की तस है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 युवक 45 लाख की सिंथेटिक ड्रग्स के साथ गिरफ्तार:बस से लेकर निकले थे, उन्नाव से हरदोई सप्लाई करने जा रहे थे
    Next Article
    DDU में एग्जाम पैटर्न बदलने से छात्र नाराज:VC ऑफिस के सामने किया हंगामा, बोले- नए सेशन से लागू हो बदलाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment