Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में जल्द शुरू होगा पत्रकारिता में PHD प्रोग्राम:7 स्टूडेंट्स के UGC-NET रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन को VC ने बड़ी उपलब्धि बताया

    8 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के 7 स्टूडेंट्स ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। जिसमें 3 ने नेट जबकि 4 ने पीएचडी के लिए क्वालीफाई किया है। इस सफलता के बाद स्टूडेंट्स ने विभाग के एचओडी और अन्य प्रोफेसर्स के साथ कुलपति से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स और फैकल्टी की सराहना की और इस साल से पत्रकारिता में पीएचडी शुरू करवाने का आश्वाशन दिया है। संस्था की पहचान उसके स्टूडेंट्स से- कुलपति इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा- किसी भी संस्था की पहचान या अचीवमेंट उसके स्टूडेंट्स से ही होता है। इतने कम संसाधन में स्टूडेंट्स ने यह सफलता हासिल की है। यह विश्वविद्यालय और विभाग की बड़ी उपलब्धि है। इसमें शिक्षकों का भी अहम योगदान रहा है कि उन्होंने स्टूडेंट्स को इसके लिए तैयार किया। स्टूडेंट्स के शानदार परफॉर्मेंस से ही पत्रकारिता में लगातार अच्छी रैंकिग आती है। उन्होंने आगे कहा- स्टूडेंट्स की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बढ़ाने में मील का पत्थर शुरू साबित होगी। हम जल्द ही पीएचडी प्रोग्राम शुरू करने जा रहे हैं। ताकि हमारे स्टूडेंट्स को बाहर जाकर रिसर्च न करना पड़ें। विभाग के लिए बहुत ऐतिहासिक उपलब्धि-प्रो. दीपक प्रकाश इस अवसर पर विभाग के एचओडी प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी ने कहा कि यह विभाग के लिए बहुत ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमने बहुत ही कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है। सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इन्होनें हासिल की सफलता यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा में बृजेश दूबे, शिवम त्रिपाठी व वंदना त्रिपाठी ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं अनुराग मिश्र, चंदन शर्मा, प्रगति गुप्ता एवं अलका राय ने पीएचडी प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की। पत्रकारिता पाठ्यक्रम के समन्वयक प्रो. राजेश मल्ल और विभाग के सभी आचार्यों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. रजनीश कुमार चतुर्वेदी, डॉ. अन्वेषण सिंह, डॉ. नरगिस बानो, अभय शुक्ला उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमित जानी ने अनुज चौधरी का समर्थन किया:संभल दंगे में बिस्किट बेचने वाले पर सवाल उठाए, बोले- गोली-पत्थर के बीच बिस्किट किसे बेचा
    Next Article
    दुनिया का एकमात्र ध्रुपद मेला तुलसी घाट पर शुरू:स्पेशल वीजा पर आते हैं श्रोता और कलाकार,5 दिनों तक होगा आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment