Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Food Safety विभाग की छापेमारी, 100 किग्रा खराब खाद्य सामग्री नष्ट

    11 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, छह नवंबर दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिवाली से पहले शहर भर में मिठाइयों की दुकानों, डेयरी और खाद्य विनिर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर लगभग 100 किलोग्राम ऐसी खाद्य सामग्री नष्ट की जो खाने योग्य नहीं थीं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के अनुसार, विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों की जांच के लिए उत्तर-पूर्वी, पूर्वी, शाहदरा, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में दुकानों का निरीक्षण किया तथा मिठाइयों व डेयरी उत्पादों के 40 नमूने एकत्र किए।अभियान के दौरान टीमों ने खोया, पनीर, घी, कलाकंद, लड्डू, गुलाब जामुन और सूखे मेवे के उपहार पैक के 22 नमूने लिए। मंडोली एक्सटेंशन की एक डेयरी में अधिकारियों को बदबूदार खोया, रसगुल्ले और दूध मिला, जिसमें मक्खियां थीं। बयान में कहा गया कि अधिकारियों ने परिसर में मौजूद लगभग 100 किलोग्राम खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया।दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में अधिकारियों ने मिठाई की 12 दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने जांच के लिए लड्डू, बर्फी, कलाकंद, रसगुल्ला, खोया, छेना, पनीर, घी और स्किम्ड मिल्क पाउडर के 18 नमूने एकत्र किए। विभाग ने एक शिकायत के बाद निहाल विहार में मिठाई बनाने वाली एक इकाई का भी निरीक्षण किया और वहां से तीन नमूने लिए।यह इकाई भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के पंजीकरण के बिना चल रही थी। साफ-सफाई और स्वच्छता के मानकों में कमियां पाए जाने पर अधिकारियों ने आठ प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए। बयान में कहा गया है कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट और निरीक्षण के निष्कर्षों के आधार पर उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट या स्वच्छता के मानकों में लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा, जनस्वास्थ्य की रक्षा करना और उपभोक्ताओं का विश्वास बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा विभाग को मिठाई की दुकानों, डेयरी आदि का नियमित निरीक्षण करने तथा खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देहरादून में RPF का फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
    Next Article
    Animal Testing के ड्राफ्ट नियमों पर कार्यकर्ताओं ने जताई आपत्ति, निगरानी तंत्र मजबूत करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment