Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देहरादून में RPF का फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

    10 hours ago

    1

    0

    देहरादून, छह नवंबर उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने आरपीएफ का फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर रौब झाड़ने और ठगी करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शिवाला कलां निवासी स्मित कुमार को बृहस्पतिवार को डोईवाला क्षेत्र में लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास रेलवे लाइन के समीप जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया।वह वहां आने-जाने वाले लोगों पर रौब झाड़ता हुआ ठगी और धोखाधड़ी करने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीली बत्ती लगी अर्टिगा कार में सवार एक व्यक्ति खुद को आरपीएफ का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम को कार के डैशबोर्ड पर एक पीकैप भी रखी मिली।पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को रेलवे के मुरादाबाद मंडल में सहायक सुरक्षा आयुक्त के पद पर तैनात बताया, लेकिन वह अपना पहचान पत्र नहीं दिखा सका। पुलिस टीम ने मुरादाबाद मंडल मुख्यालय से जानकारी ली तो पता चला कि वहां इस नाम का कोई अधिकारी तैनात नहीं है। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आरपीएफ का अधिकारी नहीं है।उसने बताया कि कर्ज में डूबे होने के कारण वह लोगों पर रौब झाड़कर आसानी से पैसे कमाने के लिए फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी नीली बत्ती लगी कार, पीकैप और बैज भी जब्त कर लिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Akhilesh Yadav ने पूछा: Yogi Adityanath को कैसे पता 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम हटे
    Next Article
    Delhi Food Safety विभाग की छापेमारी, 100 किग्रा खराब खाद्य सामग्री नष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment