Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi के IGI Airport पर Customs की कार्रवाई, 5.25 करोड़ का Marijuana और सोने का कंगन जब्त

    13 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, छह सितंबर सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर दो अलग-अलग मामलों में 1.07 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का हीरा जड़ा सोने का कंगन और करीब 5.25 करोड़ रुपये मूल्य का 15 किलोग्राम संदिग्ध मारिजुआना जब्त किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी के बयान के अनुसार, पहले मामले में 19 अगस्त को टर्मिनल-3 पर हवाई अड्डा सीमा शुल्क निवारक अधिकारियों ने इस्तांबुल से आए तुर्किये के दो नागरिकों को रोका।बयान में कहा गया है कि सामान और व्यक्तिगत जांच के बाद अधिकारियों ने हीरा जड़ा सोने का कंगन जब्त किया। बयान के अनुसार, 750 शुद्धता वाले सोने से बने इस कंगन का वजन 87.5 ग्राम था और इसमें करीब 10 ग्राम हीरे लगे थे, जिनका वजन लगभग 50 कैरेट था। बयान में कहा गया कि कंगन की अनुमानित कीमत 1,07,86,301 रुपये आंकी गई।कंगन सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त किया गया और दोनों यात्रियों को इसी अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया। एक अन्य बयान के अनुसार, चार सितंबर को दूसरे मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों ने यात्री की ‘प्रोफाइलिंग’ के आधार पर टर्मिनल-3 पर कुआलालंपुर से आने वाली एक मलेशियाई महिला यात्री को रोका। बयान में कहा गया है कि यात्री के ट्रॉली बैग की जांच के लिए उसे ग्रीन चैनल पर रोका गया और जांच के दौरान 30 पॉलीथीन पाउच में रखा संदिग्ध मारिजुआना बरामद किया गया।बयान के अनुसार, बरामद पदार्थ का वजन 15,015.5 ग्राम (शुद्ध वजन) था और इसकी कीमत करीब 5.25 करोड़ रुपये आंकी गई। यात्री को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धारा 43(बी) के तहत गिरफ्तार किया गया और संदिग्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 43(ए) के तहत जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं आठ, 20, 23 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jammu Kashmir के Doda में VPN के इस्तेमाल पर दो महीने के लिए लगा बैन
    Next Article
    Bihar Flood: Patna के Gandhi Ghat पर गंगा का जलस्तर HFL पार, 11 जिलों में 19 लाख लोग प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment