Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

    1 day ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर की विभिन्न फाइल से शुक्रवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:दि82: दिल्ली पुलिस दूसरी लीड कॉजपा प्रदर्शन कॉजपा को प्रदर्शन की अनुमति से इनकार; 57 मेट्रो स्टेशन बंद, 25 हजार जवान तैनात नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से शुक्रवार को इनकार करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं जिसके तहत 25 हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने के साथ-साथ 57 मेट्रो स्टेशन बंद करना, सीमावर्ती स्थलों, बस टर्मिनल, होटलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर जांच करना शामिल है।दि158 विपक्ष छठीसंपूर्णलीड मुर्मू राष्ट्रपति ने ‘‘वोट चोरी’’ पर हमारी बातें सुनी और सबूत मांगे हैं जो हम देंगे: विपक्षनयी दिल्ली, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाया और कहा कि मुर्मू ने उनकी बातों को खारिज नहीं किया तथा इससे जुड़े सबूत मांगे जो उन्हें मुहैया कराए जाएंगे।वि29: नोबेल शांति तीसरीलीड पुरस्कार भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी विधिवेत्ता नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा ओस्लो, भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी विधिवेत्ता नवनेथम ‘नवी’ पिल्लई को शांति एवं अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इनके काम ने नरसंहार एवं यौन हिंसा से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानून को आकार देने में मदद की।दि114: न्यायालय प्रदर्शन सुनवायी मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं कर सकते: मेट्रो स्टेशन बंद करने पर न्यायालय नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने राजधानी में दिल्ली में आगामी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने और नयी दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेनों को रद्द किए जाने पर शुक्रवार को चिंता जताई और कहा कि केंद्र सरकार ‘‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं कर सकती’’ और इस तरह की पूर्ण पाबंदी नहीं लगाई जा सकती।प्रादे173: महाराष्ट्र दूसरीलीड दीपके केंद्र सरकार ‘जेन जी’ से डरी हुई है, देश में आपातकाल लगा दिया गया है: कॉजपा नेता मुंबई, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह ‘जेन जी’ से डरी हुई है और उसने आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।प्रादे176: नाना पाटेकर तनुश्री दत्ता नाना पाटेकर ने मेरी जिंदगी जहन्नुम बना दी थी : तनुश्री दत्ता मुंबई, अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने शुक्रवार को बताया कि मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर पर 2018 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद से उनकी जिंदगी नर्क जैसी हो गई थी और पाटेकर के निधन के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है।वि26: इथियोपिया भारत जयशंकर जयशंकर ने इथियोपिया के विदेश मंत्री से व्यापार, निवेश पर की चर्चा अदीस अबाबा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को इथियोपिया के अपने समकक्ष गेडियन तिमोथेवोस हेसेबोन के साथ व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, समुद्री क्षेत्र, सुरक्षा और संस्कृति सहित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।अर्थ38: विदेशी मुद्रा भंडार विदेशी मुद्रा भंडार 12.95 अरब डॉलर घटकर 734.61 अरब डॉलर पर मुंबई, देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 12.95 अरब डॉलर घटकर 734.61 अरब डॉलर रहा।अर्थ39: लीड शेयर आईटी शेयरों की अगुवाई में शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 879 अंक चढ़ा मुंबई, स्थानीय शेयर बाजार में लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर बंद हुआ। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में लिवाली और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को समर्थन मिला।खेल29: खेल बीसीसीआई बैठक आईपीएल आईपीएल के 20वें सत्र से पहले बीसीसीआई ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी हितधारकों की संयुक्त बैठक मुंबई, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 20वें सत्र की तैयारियों के मद्देनजर 15 अक्टूबर को यहां सभी प्रमुख हितधारकों की संयुक्त बैठक बुलाई है।खेल12: खेल पैरा निशानेबाज मंत्रालय प्रदर्शन कर रहे पैरा निशानेबाजों ने खेल मंत्री से की मुलाकात, पीसीआई पर लगाए गंभीर आरोप नयी दिल्ली, आगामी आइची-नागोया पैरा एशियाई खेलों के लिए चयन प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पैरा निशानेबाजों ने शुक्रवार को यहां खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की और खेल प्रशासन में कथित खामियों को लेकर अपनी चिंताएं उनके सामने रखीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं
    Next Article
    INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment