Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Police का बड़ा फैसला: ड्यूटी पर घायल 250 कर्मियों को ₹25000 तक की वित्तीय मदद

    19 hours ago

    6

    0

    नयी दिल्ली, छह नवंबर दिल्ली पुलिस ने इस वर्ष कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान घायल हुए अपने 250 से अधिक कर्मियों के लिए 15,000 रुपये से 25,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता की घोषणा की है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। आदेश में कहा गया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने गंभीर रूप से घायल होने वालों के लिए 25,000 रुपये तथा अन्य घायल कर्मियों के लिए 15,000 रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है।अपर पुलिस आयुक्त (जनसंपर्क) राजीव रंजन ने कहा, ‘‘यह सहायता दिल्ली पुलिस कल्याण सोसाइटी कोष से प्रदान की जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह वित्तीय सहायता कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान घायल हुए हमारे कर्मियों के समर्पण और बलिदान का सम्मान है। उनका हित दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता है।’’ आदेश के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विशेष मामलों में अधिक वित्तीय सहायता संबंधी प्रस्ताव भी आगे भेज सकते हैं। वर्ष 2026 में विरोध प्रदर्शनों और अन्य सुरक्षा संबंधी कर्तव्यों के दौरान कानून-व्यवस्था की विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालते समय 250 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए थे।दिल्ली पुलिस ने ड्यूटी के दौरान, विशेष रूप से हिंसा व प्रदर्शनों से निपटने या अपराधियों को पकड़ने के दौरान घायल हुए कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए 2023 में ‘आहत वीर सम्मान पत्र’ की शुरुआत की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत में TFR घटकर 1.9 पहुंचा, बढ़ती बुजुर्ग आबादी पर विशेषज्ञों ने चेताया
    Next Article
    UP में 2017 से पहले भर्तियों में चलता था सैफई सिंडिकेट, Yogi Adityanath ने साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment