Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Police ने सीलमपुर में PWD CCTV का DVR चुराने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया

    1 hour from now

    1

    0

    दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा लगाए गए सीसीटीवी डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) चुराने के आरोप में एक कबाड़ कारोबारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चोरी 27 जुलाई को सीलमपुर के जे-ब्लॉक में हुई थी, जिसके बाद ई-प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और दो लोगों -खजूरी खास निवासी दानिश अंसारी (30) और आरिफ खान (27)- को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को यह भी पता चला कि आरिफ ने पहले पीडब्ल्यूडी के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम किया था और वह डीवीआर और हार्ड डिस्क हटाने से परिचित था। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने कथित तौर पर खुलासा किया कि उन्होंने चोरी की डीवीआर जहांगीरपुरी में एक कबाड़ कारोबारी को बेच दी थी।सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने उसी दिन कथित तौर पर चोरी का माल खरीदने वाले आशू (18) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि चोरी की गई हार्ड डिस्क और 48,000 रुपये नकद आरोपी के पास से बरामद किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi में Barapullah Corridor का काम पूरा, अगस्त में उद्घाटन की उम्मीद
    Next Article
    Bombay High Court का FDA को निर्देश: मंत्रालय कैंटीन को दें नोटिस, पक्षपात पर फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment