Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Police Traffic Advisory: BRICS सम्मेलन और क्रिकेट मैच को लेकर पाबंदियां

    1 hour from now

    1

    0

    राष्ट्रीय राजधानी में जारी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टी20 क्रिकेट मैच के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार के लिए यातायात परामर्श जारी किया है। पुलिस ने लोगों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और प्रभावित मार्गों से बचने का आग्रह किया है। परामर्श के अनुसार, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्तियों (वीआईपी) की आवाजाही के दौरान सुरक्षा के घेरे में लिए गए नियंत्रित इलाकों में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक यातायात पाबंदियां लागू रहेंगी।इसके अलावा, रविवार शाम को होने वाले भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास दोपहर दो बजे से यातायात पर प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने यात्रियों को मैच के दिन के लिए जारी मार्ग में किए गए बदलावों का पालन करने, यथासंभव मेट्रो का उपयोग करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है। स्टेडियम न जाने वाले आम लोगों को भीड़भाड़ से बचने के लिए इस मार्ग का उपयोग न करने का सुझाव दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Odisha Vigilance ने रिश्वत मामले में आबकारी अधीक्षक और ASI को किया गिरफ्तार
    Next Article
    Gonda में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड का चौथा आरोपी Varun Singh गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment