Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.71 लाख से अधिक फॉर्म-6 आवेदन मिले

    19 hours ago

    3

    0

    दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि समाप्त होने में दो दिन शेष हैं। मसौदा सूची जारी होने के बाद नाम जुड़वाने के लिए 2.71 लाख आवेदन मिले हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 2,71,639 आवेदन मिले।पश्चिमी दिल्ली में फॉर्म-6 के सबसे ज़्यादा आवेदन (33,377) दर्ज किए गए, इसके बाद उत्तर-पश्चिमी दिल्ली (27,341), पूर्वी दिल्ली (26,212), दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (26,054) और उत्तर-पूर्वी दिल्ली (25,973) का स्थान रहा। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए शुरू हुई दावा-आपत्ति प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होगी। फॉर्म-6 नाम जोड़ने, फॉर्म-7 नाम हटाने और फॉर्म-8 विवरण में सुधार के लिए इस्तेमाल होता है।इसी अवधि में नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के 20,654 और सुधार के लिए फॉर्म-8 के 1,02,149 आवेदन मिले। फॉर्म-7 के सर्वाधिक 3,152 आवेदन दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और फॉर्म-8 के 13,373 आवेदन उत्तर-पूर्व दिल्ली में मिले। मसौदा सूची में 97,53,577 मतदाताओं के नाम हैं, जबकि पुनरीक्षण से पहले यह संख्या 1.45 करोड़ थी।गणना प्रपत्र जमा नहीं करने वाले 47,56,722 मतदाताओं को मसौदा सूची से बाहर रखा गया। इसके अलावा, 33,14,032 मतदाताओं को ‘मैपिंग’ संबंधी समस्याओं या तार्किक विसंगतियों के कारण नोटिस दिए गए। इनमें से 27 अक्टूबर तक 31,26,576 नोटिस, यानी 94.34 प्रतिशत, निपटा दिए गए।शेष नोटिस 30 नवंबर तक निपटाए जाएंगे। अंतिम मतदाता सूची चार दिसंबर को प्रकाशित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Siang Dam विवाद: AITF ने शांति बहाली के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई
    Next Article
    Samrat Choudhary ने Patna में निकाली पदयात्रा, Tejashwi Yadav का पलटवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment