Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delimitation Bill पर 30 दिन का समय दे केंद्र, पूर्व नौकरशाहों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मांग

    6 hours ago

    1

    0

    सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूर्व नौकरशाहों, शिक्षाविदों और अन्य प्रमुख नागरिकों के एक समूह ने शनिवार को सरकार से संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 को संसद में पेश करने और उन पर विचार करने की प्रक्रिया टालने का आग्रह किया तथा जनता से सुझाव और प्रतिक्रिया लेने के लिए कम से कम 30 दिन का समय देने की मांग की। संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 का उद्देश्य महिला आरक्षण लागू करने का मार्ग प्रशस्त करना है, जबकि परिसीमन (दूसरा) विधेयक का मकसद लोकसभा और राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने के प्रावधान को लागू करना है। इसके अलावा, इसमें सीटों के आवंटन में फेरबदल और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का भी प्रावधान है।संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू को लिखे पत्र में हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा कि विधेयकों का मसौदा 27 नवंबर की रात ही सार्वजनिक किया गया, जिससे नागरिकों और सांसदों के पास 30 नवंबर को लोकसभा की बैठक दोबारा शुरू होने से पहले उनका सार्थक विश्लेषण करने के लिए लगभग कोई समय नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयकों के भारत के संसदीय लोकतंत्र पर दूरगामी संवैधानिक और संस्थागत प्रभाव होंगे, इसलिए इन्हें कानून बनाने से पहले व्यापक परामर्श की प्रक्रिया से गुजरना चाहिए। हस्ताक्षरकर्ताओं ने माना कि संशोधित विधेयकों में अप्रैल 2026 के पहले के प्रस्तावों पर संसद में हुई चर्चा और सार्वजनिक चर्चाओं के दौरान उठाई गई कुछ चिंताओं का समाधान किया गया है।उन्होंने कहा कि इनमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीटों की संख्या में समान रूप से 50 प्रतिशत वृद्धि तथा 2051 तक राज्यों के बीच सीटों के मौजूदा आनुपातिक वितरण को सुरक्षित रखने का प्रस्ताव शामिल है। उन्होंने कहा कि हालांकि, कई चिंताओं का समाधान अब भी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इनमें परिसीमन आयोग की संस्थागत स्वतंत्रता सुनिश्चित करने, उसके कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही तथा निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में पक्षपातपूर्ण बदलाव और राजनीतिक लाभ के लिए हेरफेर रोकने के उपायों की जरूरत शामिल है।पत्र में कहा गया है, विधेयकों के मौजूदा प्रावधान केंद्र सरकार को आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति और उनके कार्यकाल का निर्धारण करने का अधिकार देते हैं। सरकार की 2014 की पूर्व-विधायी परामर्श नीति (पीएलसीपी) का हवाला देते हुए हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा कि विधेयकों के मसौदे और उनके स्पष्टीकरण संबंधी टिप्पणियों को कम से कम 30 दिनों के लिए सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि नागरिकों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे जा सकें। उन्होंने सरकार से विधेयकों को अंग्रेजी, हिंदी और अन्य प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाशित करने तथा संसद में उन पर विचार किए जाने से पहले जनता और संबंधित पक्षों को सुझाव देने के लिए कम से कम 30 दिन का समय देने का आग्रह किया।पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले 34 लोगों में पारदर्शिता कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज, अधिवक्ता प्रशांत भूषण, राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, पूर्व गृह सचिव जी के पिल्लई, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा, दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, अर्थशास्त्री जयति घोष, इतिहासकार मृदुला मुखर्जी और कलाकार मल्लिका साराभाई शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड में World Disaster Management Conference शुरू, CM धामी ने किया उद्घाटन
    Next Article
    Brij Bhushan Sharan Singh ने चंद्रशेखर और Owaisi के गठबंधन पर साधा निशाना, बताया बेमेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment