Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड में World Disaster Management Conference शुरू, CM धामी ने किया उद्घाटन

    1 hour ago

    2

    0

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान की सफलता की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर शनिवार को विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन का उद्घाटन किया। प्रदेश में 28 नवंबर को प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस पर आयोजित इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को मुख्यमंत्री ने राज्य को वैश्विक आपदा प्रबंधन विमर्श का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री ने नवंबर 2023 में सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को 17 दिनों के अथक प्रयासों के बाद 28 नवंबर को सुरक्षित बाहर निकालने के अभियान को मानवता, साहस और सामूहिक संकल्प की ऐतिहासिक विजय बताया।उन्होंने रैट माइनर्स, सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिवादन दल (एसडीआरएफ), वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और बचाव दलों के योगदान की सराहना की। धामी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण अतिवृष्टि, बाढ़, भूस्खलन, वनाग्नि और बादल फटने जैसी घटनाएं चुनौतियां बन रही हैं। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन का उद्देश्य केवल राहत एवं बचाव तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जोखिमों का पूर्वानुमान, समय रहते चेतावनी और आपदा से पहले तैयारी पर भी ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, सैटेलाइट मॉनिटरिंग और ड्रोन तकनीक के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इनका लाभ दूरस्थ गांवों तक पहुंचना चाहिए। सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, शिक्षाविद् और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।इसमें 30 से अधिक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की भी भागीदारी है। सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं, आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर मंथन होगा। इस मौके पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य डॉ. दिनेश कुमार असवाल और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Yogi Adityanath के डायलॉग फेल, अब ले रहे बॉलीवुड का सहारा: Akhilesh Yadav
    Next Article
    Delimitation Bill पर 30 दिन का समय दे केंद्र, पूर्व नौकरशाहों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment