Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ढाई वर्षीय मासूम की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत:कानपुर देहात में ईंट भट्ठे पर हुआ हादसा, माता-पिता काम में व्यस्त थे

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में एक ईंट-भट्ठे पर हुए हादसे में ढाई वर्षीय बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह घटना सटटी थाना अंतर्गत पचलक में शनिवार दोपहर करीब दो बजे हुई। जालौन जनपद के कदौरा थाना क्षेत्र के परौसा गांव निवासी वीरेंद्र अपनी पत्नी कंचन और परिवार के साथ पचलक स्थित ईंट-भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करते हैं। वे वहीं परिवार सहित रहते हैं। शनिवार दोपहर जब वीरेंद्र और उनकी पत्नी ईंट पथाई में व्यस्त थे, तभी उनका ढाई वर्षीय पुत्र अमन पास में पानी से भरे एक गड्ढे के निकट खेल रहा था। खेलते समय अमन अचानक असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गया और डूब गया। जब तक परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और बच्चे को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर सटटी थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा तुरंत मौके पर पहुंचे। बच्चे को सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रियंक तिवारी ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से मां कंचन का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ डीएम-एसपी ने पीस कमेटी की बैठक की:होली-रमजान पर भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने की अपील
    Next Article
    सपा प्रमुख की बेटी से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो वायरल:महंत रामदास ने FIR कै लिए तहरीर दी,बोले- इसे तुरंत रोके प्रशासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment