Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, लोगों ने किया हंगामा

    1 hour ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में शनिवार रात एक सड़क हादसे में सगे भाई-बहन की मौत हो गई। जारचा थाना क्षेत्र के अल्ट्राटेक चौकी इलाके में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया। मृतक नवीन (35) और प्रियांशी (18) पावली गांव के निवासी थे। वे दादरी से अपनी मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहे थे। जारचा रोड पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक कई मीटर दूर जा गिरी और दोनों भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। चालक घटनास्थल से फरार हो गया था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। जारचा थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मार्ग पर लगे अन्य कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर बड़े वाहनों के कारण पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। आक्रोशित ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर यातायात सामान्य कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में महिला से छेड़छाड़ का मामला:न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो महीने बाद दर्ज किया छेड़छाड़ और मारपीट का केस
    Next Article
    शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-डीसीएम की टक्कर:दोनों वाहनों की रफ्तार तेज, हादसे में ट्रैक्टर तीन हिस्सों में बंटा, एक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment