Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AMU: हाथ में कलावा देख बरसाईं लाठियां:जेएन मेडिकल कॉलेज में तीमारदार को कमरे में बंद कर पीटा, 4 सुरक्षाकर्मी भेजे जेल

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के जेएन मेडिकल कॉलेज में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एएमयू के सुरक्षाकर्मियों ने एक तीमारदार को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।उसके कपड़े उतरवाकर हाथ में कलावा देखकर और ज्यादा प्रताड़ित किया। उसपर जमकर लाठियां बरसाई गईं। मामले की जानकारी पर जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ​पार्किंग विवाद से शुरू हुआ मामला ​घटना 27 फरवरी रात की है। क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव बरहेती निवासी तेजवीर सिंह अपने किसी परिचित के इलाज के सिलसिले में जेएन मेडिकल कॉलेज आए थे। आरोप है कि ट्रामा सेंटर के पास बाइक खड़ी करने को लेकर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से उनकी कहासुनी हो गई। ​कमरे में बंद कर दी जान से मारने की धमकी तेजवीर सिंह का आरोप है कि ​गार्ड्स ने पीछा किया और जबरन पकड़कर पुरानी इमरजेंसी के एक कमरे में बंद कर दिया। वहां करीब 20-25 लोग मौजूद थे। वहां पर पीड़ित के कपड़े उतरवाकर प्रताड़ित किया गया। कपड़े उतरने के बाद हाथ पर बंधा कलावा देखकर वह लोग और भी उग्र हो गए। उन्होंने धार्मिक टिप्पणी करते हुए जमकर लाठियां बरसाईं। मजहबी आधार पर हिंदुओं के साथ होता है भेदभाव विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी ने कहा कि एएमयू में मजहबी आधार पर हिंदुओं के साथ भेदभाव का यह पहला मामला नहीं है। ऐसी घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि एएमयू केंद्र सरकार के अधीन है और हिंदुओं के टैक्स से भी चलती है। इस प्रकरण में जांच के बाद सभी दोषियों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मोबाइल छीना, मोर्चरी में डालने की धमकी ​पीड़ित का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने उसका मोबाइल छीन लिया ताकि वह किसी को मदद के लिए न बुला सके। जब तेजवीर ने बताया कि उसका हाल ही में चेहरे का ऑपरेशन हुआ है, तो आरोपियों ने कहा कि तुझे जान से मार देंगे, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। बाद में तुझे मोर्चरी में डाल देंगे, वो इसीलिए बनी है। वीडियो बनते ही हटाई नेम प्लेट मामले की जानकारी पर पीड़ित के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया। वायरल वीडियो में बिना कपड़ों के दिख रहा युवक एक कमरे में पड़े हुए कमरे और सुरक्षाकर्मियों पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाते देखा जा रहा है। इसके अलावा पुलिस जैसी यूनिफॉर्म में खड़ा गार्ड बचता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में सुना जा रहा है कि कैमरा चलते ही उसने अपनी नेमप्लेट तक हटा दी। पुलिस ने दबोचे चार आरोपी पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर चार आरोपियों रजा नगर निवासी फराज पुत्र मुकर्रम, इलाहाम हैदर पुत्र जरगाम हैदर निवासी दोदपुर, निजाम पुत्र अब्दुल रशीद निवासी लोको कॉलोनी और नगला पटवारी निवासी मोहम्म्द आरिफ पुत्र मोहम्मद चमन को शनिवार को गिरफ्तार कर दिया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेजा गया है। अन्य हमलावरों को भी किया जाएगा गिरफ्तार ​सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए चारों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-डीसीएम की टक्कर:दोनों वाहनों की रफ्तार तेज, हादसे में ट्रैक्टर तीन हिस्सों में बंटा, एक घायल
    Next Article
    होली से पहले बाजारों में रौनक:उन्नाव हथौड़ा पिचकारी बनी बच्चों की पहली पसंद, हर्बल रंगों की मांग बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment