Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Dilip Ghosh ने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ आगाह किया

    6 hours ago

    1

    0

    कोलकाता, दो अगस्त पश्चिम बंगाल के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को जबरन वसूली या भ्रष्ट कृत्य में शामिल लोगों से कथित संबंधों को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में राज्य सरकार की कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति बिना किसी अपवाद के लागू की जाएगी। घोष ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और जबरन वसूली में संलिप्त कई लोग अब सरकार बदलने के बाद भाजपा नेताओं से रिश्ते जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘‘जबरन वसूली की संस्कृति रातों-रात खत्म नहीं होगी। भ्रष्टाचार में संलिप्त लोग हमारी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के करीब आने की कोशिश कर रहे हैं।’’ मंत्री ने दावा किया कि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ऐसे प्रभाव से बचना मुश्किल हो रहा है और उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को बहकावे में न आने की चेतावनी दी। घोष ने किसी का नाम लिए बिना भाजपा के कुछ नवनिर्वाचित विधायकों पर निशाना साधा।उन्होंने कहा,‘‘कुछ नए विधायकों को सत्ता का नशा चढ़ रहा है। जबरन वसूली करने वाले उनसे करीबी संबंध बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता ने राज्य में बदलाव के लिए वोट क्यों दिया था।’’ भाजपा की बंगाल इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष घोष ने रेखांकित किया कि पार्टी अपने नेताओं के आचरण पर नजर रख रही है।उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों से किसी भी तरह के भटकाव की जांच की जाएगी। घोष का यह बयान भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के मौजूदा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की उस चेतावनी के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने पार्टी नेताओं को जबरन वसूली में शामिल होने के खिलाफ आगाह किया था और कहा था कि अगर गड़बड़ियां जारी रहीं तो संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lucknow में Mata Prasad Pandey बोले, मानसून सत्र में महंगाई और बेरोजगारी पर होगी चर्चा
    Next Article
    Delhi आपदा प्रबंधन कर्मियों के वेतन में 16 साल बाद हुई बढ़ोतरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment